बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साहित्य अकादमी ने मैथिली में पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की, जानिए किसे मिला युवा और बाल साहित्य अवार्ड

साहित्य अकादमी ने मैथिली में पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की, जानिए किसे मिला युवा और बाल साहित्य अवार्ड

युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा के एक महीने बाद साहित्य अकादमी ने  मैथिली भाषा के लेखकों के लिए पुरस्कार की घोषणा की। अमित पाठक को उनकी कविता ‘‘राग- उपराग’’ के लिए युवा पुरस्कार मिला, ऋषि वशिष्ठ को उनकी कहानी की किताब ‘‘एक फूलक गुलदस्ता’’ के लिए बाल साहित्य पुरस्कार मिला है। 

साहित्य अकादमी ने घोषणा की थी, ‘‘बाल साहित्य पुरस्कार के विजेताओं को बाल दिवस पर सम्मानित किया जाएगा, लेकिन युवा पुरस्कार के लिए तिथि अब तक जारी नहीं की गई है।’’

 इससे पहले संगठन ने मैथिली को छोड़कर 23 भारतीय भाषाओं में युवा पुरस्कार और 22 भाषाओं में बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की थी। दोनों पुरस्कारों के विजेताओं को ताम्रपत्र और 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा।

Suggested News