बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साक्षी को साहिल ने उतारा मौत के घाट, 16 साल की लड़की पर चाकू से किया 40 वार, तमाशबीन रही भीड़

साक्षी को साहिल ने उतारा मौत के घाट, 16 साल की लड़की पर चाकू से किया 40 वार, तमाशबीन रही भीड़

DELHI: राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लड़के ने एक नाबालिक लड़की की हत्या कर दी है। आरोपी लड़के ने नाबालिक पर चाकुओं से 40 बार प्रहार किया है। उसके बावजुद जब लड़के का दिल नहीं भरा तो वह लड़की को पत्थर से मारा। वहीं आरोपी ने इस घटना को बीच सड़क पर बेखौफ होकर अंजाम दिया है। जिस वक्त की यह घटना बताई जा रही है। उस वक्त सड़क पर कई लोग मौजुद थे। लेकिन किसी ने भी लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। सभी तमाशबीन बन कर देखते रहे और आरोपी नाबालिक पर चाकु से लगातार प्रहार करता रहा। यह पूरी  वारदात पास के लगे सीसीटीबी में कैद हो गई है। वीडियो में साफ तौर से देखा  जा रहा कि घटनास्थल से कई लोग गुजर रहें हैं। लेकिन किसी ने भी लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। कई महिलाएं कई पुरुष वहां से गुजरते गए और आरोपी बेखौफ होकर लड़की पर वार करता रहा।

दरअसल, यह घटना रविवार 28 मई की रात का है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी लड़के का नाम साहिल बताया जा रहा है। वहीं मृतका का नाम साक्षी बताया जा रहा है जोकि 16 साल की थी। मिली जानकारी अनुसार साक्षी और साहिल अच्छे दोस्त थे। वहीं  दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि साक्षी और साहिल एक दुसरे से बात करना बंद कर दिए थे। 

पुलिस के मुताबिक,  रविवार के दिन नाबालिक लड़की अपनी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने उसे रास्ते में ही रोक उसपर चाकु से हमला कर दिया। सीसीटीबी में कैद वारदात में देखा जा रहा कि, घटनास्थल से कई लोग गुजर रहें है। लेकिन किसी ने साक्षी को बचाने की कोशिश नहीं की है। वहीं एक शख्स आरोपी लड़के को रोकने की कोशिश किया लेकिन आरोपी नहीं रोका फिर वह इंसान भी वहां से चलता बना। और आरोपी लड़के बेखौफ होकर इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।

वहीं मामले को लेकर शाहबाद पुलिस ने बताया कि, किसी अज्ञात के द्वारा लड़की की मौत की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पुहंची। पुलिस घटनास्थल पर पहुंत कर मामले की जांच कर रही है। लड़की की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के जाने तक लड़की की डेड बॉडी गली में ही पड़ी थी। आरोपी साहिल मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Suggested News