बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छोटी बच्ची की जान बचाने के लिए सलमान खान ने डोनेट किया अपना बोन मैरो, ऐसा करनेवाले बने थे पहले भारतीय

छोटी बच्ची की जान बचाने के लिए सलमान खान ने डोनेट किया अपना बोन मैरो, ऐसा करनेवाले बने थे पहले भारतीय

PATNA : बॉलीवुड में भाईजान के नाम से प्रसिद्ध सलमान खान अक्सर कई लोगों की मदद करते रहे हैं। इस बार उन्होंने ऐसा किया है, जो इससे पहले भारत में किसी ने नहीं किया है। सलमान खान में एक छोटी बच्ची की जान बचाने के लिए अपना बोन मैरो डोनेट किया है। ऐसा करनेवाले वह पहले भारतीय बने थे।

2010 का है मामला

सलमान खान द्वारा बोन मैरो डोनेट करने की यह घटना 2010 की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को जब पता चला कि एक बच्ची जिसका नाम पूजा है उसे बोन मैरो की जरूरत है तो सलमान अपनी पूरी फुटबॉल टीम के साथ बोन मैरो डोनेशन के लिए आए। उस वक्त एमडीआरआई यानी मैरो डोनर रजिस्ट्री इंडिया के मेंबर रहे डॉक्टर सुनील पारेख ने कहा था, जो लोग पीड़ित थे, उनकी तरफ से मैं सलमान खान को थैंक्यू कहना चाहूंगा मदद के लिए आगे आने के लिए। 4 साल पहले सलमान ने पूजा के बारे में पढ़ा, एक बच्ची जिसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। वह अपनी पूरी फुटबॉल टीम के साथ आए, लेकिन लास्ट मोमेंट पर सब पीछे हट गए। उस वक्त सिर्फ सलमान और अरबाज ने डोनेशन किया और पहले डोनर्स बन गए।

क्या हो बोन मैरो

बोन मैरो या हड्डी का गूदा हड्डियों के अंदर एक मुलायम, स्पंजी जैसा पदार्थ होता है। यह शरीर के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यहीं पर रक्त कोशिकाएं बनती हैं। बोन मैरो शरीर के लिए बहुत जरूरी है। अगर बोन मैरो खराब हो जाए तो इंसान जीवित नहीं रह सकता।

अगले साल ईद पर आएगी सिकंदर

सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अब वह फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को गजिनी डायरेक्टर ए आर मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं और फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Suggested News