बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर : युवक ने अपने ससुराल में ही खुद के सिर में मारी गोली, मौत, मौके से खोखा बरामद

समस्तीपुर : युवक ने अपने ससुराल में ही खुद के सिर में मारी गोली, मौत, मौके से खोखा बरामद

डेस्क...बिहार के समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम में सोमवार की रात करीब 10 बजे एक युवक ने अपनी ससुराल में ही अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के ताजपुर रोड निवासी पवन गुप्ता के 35 वर्षीय पुत्र केदारनाथ गुप्ता उर्फ डब्ल्यू गुप्ता के रूप में की गई। वह ताजपुर रोड में ‘खाना खजाना’ नामक रेस्टोरेंट चलाता था।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया गया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, घटना को लेकर मृतक की ससुराल में मातमी सन्नाटा पसर गया है। इस मामले में कोई कुछ नहीं बोलने को तैयार नहीं है।


बताते हैं कि केदारनाथ गुप्ता उर्फ डब्ल्यू गुप्ता ने करीब पंद्रह वर्ष पहले अंतरजातीय शादी की थी। केदारनाथ गुप्ता दो बेटियों और एक बेटे का पिता था। बड़ी बेटी दस साल की बताई जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

Suggested News