बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमित शाह के नवादा दौरे के पहले सम्राट चौधरी ने लिया तैयारियों को जायजा, सीएम नीतीश से समझौता करने पर कही बड़ी बात

अमित शाह के नवादा दौरे के पहले सम्राट चौधरी ने लिया तैयारियों को जायजा, सीएम नीतीश से समझौता करने पर कही बड़ी बात

नवादा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नवादा दौरे को लेकर बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी नवादा पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार में अब महागठबंधन से कोई लड़ाई नहीं है। हां यह जरूर है कि अभी सात पार्टियां मिलकर सरकार चला रही है। जिसमें मुख्य रुप से दो ही पार्टियां है एक का तो पूरे बिहार से सूपड़ा साफ होने वाला है और दूसरे का कुछ वोट बच गया है। जनता दल यूनाइटेड इस बार शून्य पर आउट होने वाली है। 

उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में किसी को भरोसा नहीं रहा। उनके ही पार्टी के लोग उन पर भरोसा नहीं कर रहे हैं और ना ही उनका जनमत बचा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार भाजपा को धोखा देकर सरकार बनाने का काम किया है, उससे बिहार की जनता भी समझ चुकी है कि नीतीश कुमार सिर्फ अपने लिए जीते है। 

उन्होंने कहा कि जिस समय नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, उस समय मैं मंत्री बना था। मुख्यमंत्री तो वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक सात पार्टियां बदली है। जिसका खुद का पॉलीटिकल डीएनए खराब है, वह दूसरे का पॉलिटिकल डीएनए क्या तय करेगा। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश अध्यक्ष रहूंगा, तब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अब कोई समझौता होने वाला नहीं है। 

वहीं प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री डॉ पूनम शर्मा, जीवेश मिश्रा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता,  वारसलीगंज विधायक अरुणा देवी, पूर्व विधायक कन्हैया राजवार, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना आदि उपस्थित थे. अमित शाह 2 अप्रैल को नवादा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. 


Suggested News