बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांके जाएं सम्राट चौधरी, पहले इलाज करें फिर गद्दी संभाले, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना

कांके जाएं सम्राट चौधरी, पहले इलाज करें फिर गद्दी संभाले, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना

PATNA: तीनों राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष में खलबली मच गई है। तीन राज्यों के चुनावी परिमाण का असर बिहार की राजनीति में भी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। एक तरफ बिहार बीजेपी भाजपा के जीत की खुशी मना रही है। तो वहीं जदयू बीजेपी पर लगातार हमलावार है। वहीं जदयू  2024 में लोकसभा में भाजपा की विदाई का दावा भी कर रही है। इसी कड़ी में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक बार फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि, सम्राट चौधरी पहले कांके जाकर अपनी इलाज करवाएं, फिर यहां आकर बीजेपी का गद्दी संभालें। 

कांके जाएं सम्राट चौधरी

दरअसल, आए दिन सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिमागी रुप से बीमार होने का दावा करते हैं। साथ ही नीतीश कुमार की इलाज कराने की सलाह भी देते है। जिस पर पलटवार करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा है कि, सम्राट चौधरी की बातों को हम नोटिश नहीं करते हैं। सम्राट चौधरी का मानसिक स्थित खराब है। पहले वह कांके जाकर अपनी इलाज कराएं, फिर बिहार आकर भाजपा की गद्दी को सभालें। बीजेपी ने उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया है तो बड़ी उम्मीद रखा है। उनकी पार्टी की मर्यादा ताड़-ताड़ कर रहे हैं। भाजपा के लोग भी सोचते होंगे की क्या बोल जाते हैं सम्राट चौधरी। इसलिए हम कहेंगे पहले इलाज कराएं फिर संगठन संभाले। 



जदयू नहीं करती बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बातों को नोटिस

वहीं सम्राट चौधरी के बयान की वह नीतीश कुमार को गद्दी से उतार के रहेंगे पर उमेश कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा कि, उनका पगड़ी, पगड़ी ही रह जाएगा। जदयू उनकी बातों को महत्व नहीं देती। बीजेपी ने सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष इसलिए बनाया है ताकि वह नीतीश कुमार को गाली देते रहे। बीजेपी नर्वस और अमर्यादित लोगों को प्रदेश अध्यक्ष बनाई है तो क्या फर्क पड़ता है। 

बाबा साहब का नाम बेच रही बीजेपी

उमेश कुशवाहा ने भाजपा के भीम समागम पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी के लोग बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का नाम बेच रही है। बाबा साहेब ने संसद में आरक्षण दिया, उन्होंने हमें एक वोट दिलाने का अधिकार दिलाया। बाबा साहब के रास्ते पर मात्र सीएम नीतीश चल रहे हैं, वह बाबा साहब के सपने पूरा कर रहे हैं। उनकी इस कार्यक्रम से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अगर बीजेपी के आलाकमान या नरेंद्र मोदी भी आ जाएं तो भी फर्क नहीं पड़ेगा। जनता उनको 2024 -25 में विदाई करने के लिए तैयार है। 

Suggested News