CM के दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी ने कसा तंज, कहा नीतीश की औकात I.N.D.I.A गठबंधन को पता चल गया, अब नहीं दे रहा कोई भाव

PATNA: बिहार की सियासत इन दिनों काफी गरमाई हुई है। बीते दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर गए थे। लेकिन वह आज दौरे से वापस पटना आ गए हैं। सीएम के जल्द वापसी को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि गठबंधन के लोग नीतीश कुमार को भाव नहीं दिए हैं। जिसके कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा है।
गठबंधन के लोगों ने नहीं दिया सीएम को टाइम
दरअसल, सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि, नीतीश बाबू को किसी ने टाइम नहीं दिया होगा। इसलिए उनको खाली हाथ लौटना पड़ा होगा। नीतीश कुमार वहां अपने पॉलिटिक्स के लिए गए होने, लेकिन गठबंधन के लोगों ने इनको टाइम ही नहीं दिया होगा। नीतीश जी की राजनीतिक हैसियत क्या है, यह गठबंधन के लोग जानते है। वहीं जानकारी अनुसार 16 अगस्त को दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री की वापसी 18 अगस्त को थी। लेकिन वह 17 अगस्त को ही वापस आ गए। यहीं नहीं उनकी दिल्ली में गठबंधन के किसी भी नेताओं से कोई मुलाकात भी नहीं हुई है।
बीमार हो चुकें है मुख्यमंत्री
बता दें कि, बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने कई मामलों को लेकर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने 15 अगस्त को सीएम के द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कहा कि,"जिस तरह की स्थिति झलकती है, बिहार के सीएम क्या क्या बोल गए 15 अगस्त को उनका याद भी नहीं होगा, लिख के दिया गया होगा वह बोल गए"। चौधरी ने कहा कि हम बार बार बोल रहे हैं कि नीतीश कुमार बीमार हैं उनको इलाज की जरूरत है। स्वतंत्रता दिवस पर जिस तरह की बातें मुख्यमंत्री कर रहे हैं। वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
नीतीश कुमार के नजर में बोरा ही बेचेंगे बिहारी
वहीं बीते दिन शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि सरकारी स्कूलों के प्रार्चाय अब बोरा बेचेंगे। और पैसों को सरकारी खता में जमा करेंगे। जिसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, नीतीश कुमार के नजर में बिहारी बोरा ही बेचेंगे। क्योंकि नीतीश कुमार जो पढ़े लिखे लोग है शिक्षक हैं उन्हें बोरा बेचने के लिए लगा रहे हैं। यह आदेश बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जल्द ही इसे वापस लेना चाहिए।
भाजपा के कृपा से बने मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश बाबू कहे कि अटल बिहारी वाजपेयी की कृपा से मुख्यमंत्री बने है। अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के कृपा से वह मुख्यमंत्री बने। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में भाजपा नीतीश मुक्त बिहार के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।