बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चित्रगुप्त आदि मंदिर में संगत पंगत का हुआ आयोजन, कत्थक और भरतनाट्यम कर कलाकारों ने बिखेरा जलवा

चित्रगुप्त आदि मंदिर में संगत पंगत का हुआ आयोजन, कत्थक और भरतनाट्यम कर कलाकारों ने बिखेरा जलवा

PATNA: चित्रगुप्त आदि मंदिर दीवान मुहल्ला चित्रगुप्त घाट, में नवम्बर महीने का संगत पंगत डॉ. रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ I सर्वप्रथम चित्रगुप्त भगवान की आरती और चित्रगुप्त वंदना के साथ संगत पंगत शुरू हुआ I 

आरती के बाद सुदीपा घोष के नेतृत्व में रित्यान्ति चौधरी एवं संगीता रमण कुट्टी द्वारा भरत नाट्यम की प्रस्तुति हुई I कुमार कृष्णा किशोर और ऋचा रश्मि के द्वारा कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया I इस कार्यक्रम में शांतनु राय, बिनोद कुमार पाठक, संगीत कुमार पाठक इत्यादि ने वाध्ह्य यंत्रों पर संगत कियाI बॉलीबुड संगीतकार श्रृष्टि सिन्हा द्वारा संगीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया I

विभिन्न लोगों द्वारा संगत पंगत के उद्देश्यों पर भी चर्चा हुई I मंदिर निर्माण एवं दैनिक समर्पण के विषय पर विचार व्यक्त किया गया I डॉ. रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में संगत पंगत का आयोजन अरबिंद कुमार सिन्हा के संयोजकत्व में संपन्न हुआ I इस सम्बन्ध में कुछ फोटो भी संलग्न है I

संगत पंगत में पटना एवं पटना से बाहर के लोग भी उपस्थित हुयेI आयोजन में मुख्य रूप से डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा, डॉ. अजीत प्रधान, डॉ. एन. पी. नारायण, डॉ. आलोक सहाय, डॉ. पी.के. वर्मा, मंदिर के प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा, प्रो. चन्द्र मोहन राय सक्सेना, सुशील वर्मा, ज्ञान मोहन, मनोज कुमार मनोज, सुजीत वर्मा, कुमार अनुपम सतीश राजू, मनीष किशोर,चंद्रभानु समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

Suggested News