बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, बिहार के इस बड़े कार्यक्रम में होंगे शामिल, कई साधु-संतों का जमावड़ा

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, बिहार के इस बड़े कार्यक्रम में होंगे शामिल, कई साधु-संतों का जमावड़ा

PATNA: संघ प्रमुख मोहन भागवत गरुवार को पटना पहुंचे हैं। वह मुंबई से सीधे पटना आए हैं। जहां से वे सीधे भागलपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए हैं। मोहन भागवत के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। बताया जा रहा है कि मोहन भागवत पांचवी बार भागलपुर आ रहे हैं। वह यहां संतो के सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। 

मालूम हो कि, 21 मार्च 2009 को मोहन राव भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक बने थे। वे छठे सरसंघचालक हैं। सरसंघचालक बनने के बाद वे पांचवीं बार भागलपुर आ रहे हैं। भागलपुर से उनका काफी गहरा संबंध रहा है। वे जब उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक थे, तो उनका यहां अक्सर प्रवास होता था। यहां के ज्यादातर स्वयंसेवकों से वे परिचित हैं। सरसंघचालक बनने के बाद वर्ष 2009 में वे पहली बार गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में संघ शिक्षा वर्ग के दौरान वे बौद्धिक देने आए थे।

वहीं इसके बाद इसी जगह वर्ष 2015 में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग लगा था। जिसमें भागवत दो दिनों तक यहां रुके थे। 19-20 नवंबर वर्ष 2018 को उनका दो दिवसीय कार्यक्रम भागलपुर में हुआ। इस दौरान उनका एक बौद्धिक वर्ग आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ था, जिसमें डा. लक्ष्मीकांत सहाय भी मौजूद थे। इसी दौरान कुछ चयनित स्वयंसेवकों के साथ उनकी बैठक भी हुई थी, जिसमें जिज्ञासा समाधान किया गया था।

नीरज शुक्ला के यहां ही उनका आवास था। बालमुकुंद गुप्त के यहां उन्होंने भोजन किया था। इसी वर्ष 2023 के फरवरी में उनका एक कार्यक्रम कुप्पाघाट के महर्षि मेंहीं आश्रम में हुआ था। जहां उन्होंने किशोर कुणाल के साथ कुप्पाघाट में बने नए भवन का उद्घाटन किया था। पांचवीं बार 21 और 22 दिसंबर 2023 को फिर से सरसंघचालक कुप्पाघाट आ रहे हैं।

Suggested News