सीएम नीतीश को राष्ट्रपति बनाने के सवाल को टाल गए संजय जायसवाल, कहा वैकेंसी है आप भी भर दीजिये

SHEOHAR : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल आज शिवहर पहुंचे। जहां उन्होंने मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर समाहरणालय मैदान में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड में भाजपा नेता और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन के काफिले पर हमले की उन्होंने तीव्र निंदा की। प्रदेश अध्यक्ष से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार के बारे में पत्रकारों ने पूछा तब संजय जायसवाल ने इसका जवाब देते हुए कहा की वैकेंसी खाली है। आप अगर भाजपा के सदस्य है तो आप भी भर दीजिए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडे के द्वारा किया गया। जिसमें स्थानीय सांसद रमा देवी, बेतिया के सांसद सतीश कुमार दुबे, भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह राठौर, पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ,ढाका विधायक पवन जयसवाल, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, जिला प्रभारी प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू सहित प्रदेश स्तर के भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद है।
मुख्य अतिथियों को मंच पर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल बेमिसाल कार्यों का वर्णन करते हुए कार्यकर्ताओं एवं नेता पदाधिकारियों को उपलब्धियों गिनाया है। वही प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के पूछे गए प्रश्न नितिन नवीन हमला को लेकर बताया कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और कहां की मैं झारखंड सरकार से आग्रह करता हूँ कि दोषियों को उ सख्त से सख्त सजा दी जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी के कार्यकाल में शिवहर जिले में हुए कार्यों को भी उल्लेख किया। साथ ही।प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों जीएसटी, जम्मू एवं कश्मीर धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक की समाप्ति, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना ,आयुष्मान भारत ,समाज के अंतिम व्यक्ति तक मुख्यधारा से विकास की ओर जोड़ने जैसी कार्यों को बताया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए योजना ही नहीं लक्ष्य निर्धारित की है। जिसको लेकर सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
वहीं भाजपा के जिला स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य अतिथियों को स्वागत किया गया है। जिसमें जिला उपाध्यक्ष से रामकृपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, नंदकिशोर चौधरी, डॉ नूतन सिंह, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष सुनीता चौधरी, रामबाबू गुप्ता, अशोक चंद्रवंशी, आदित्य कुमार सिंह नरवारा जिला मंत्री भाजपा, रामनाथ सुमन, डॉ राम बहादुर गुप्ता, डॉ रामाधार साह सहित भाजपा कार्यकारिणी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद है।
शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट