बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संजय जायसवाल का बड़ा आरोप : नीतीश कुमार रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री बनकर रह गये, CM ने लालू परिवार को CBI रेड से पहले ही दे दी जानकारी

संजय जायसवाल का बड़ा आरोप : नीतीश कुमार रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री बनकर रह गये, CM ने लालू परिवार को CBI रेड से पहले ही दे दी जानकारी

पटना. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश कुमार और लालू परिवार पर मंगलवार को जमकर हमला बोला है। उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए उन्हें रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि लालूजी के समय में हुए घोटाले और अपराध को छुपाना में सीएम नीतीश जुट गये हैं। अब नीतीश कुमार सिर्फ और सिर्फ एक रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री बनकर रह गये हैं।

संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को इसीलिए मुख्यमंत्री माना है, ताकि वे लालूजी और तेजस्वी जी के समय हुए घोटाले और आपराधिक मामले में सीबीआई और ईडी से उन लोगों को बचा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीबीआई और ईडी की बिहार में छापेमारी की सूचना लीक करवाने का आरोप लगाया। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी सभी पार्टी के नेताओं को यह सूचना दी कि अपने-अपने दो नंबर के पैसे छुपा ले, क्योंकि बिहार में ईडी और सीबीआई का छापा पड़ने वाला है। जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने ऐसा कर तेजस्वी यादव का पहला कर्जा सधा दिया है।

संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ने राजद को संरक्षण देने का काम केवल इसलिए शुरू किया है कि वे लोग उन्हें प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर सकें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राजनैतिक जीवन उतने ही समय तक है, जब तक वे तेजस्वी यादव के हाथ में कठपुतली बनकर रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2024 में बिहार के 36 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया। कहा की जनता के आशीर्वाद से भाजपा बिहार के 36 लोकसभा सीट जीतेगी और 2024 में नरेंद्र मोदी ही फिर से पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे।

Suggested News