वाई प्लस सुरक्षा मिलने पर पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने केंद्र सरकार का जताया आभार, कहा सुरक्षा अपनी जगह, काम करते रहना है

GAYA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को वाई प्लस सुरक्षा मिलने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि हमें भी इस बात की जानकारी अभी आप लोग के माध्यम से मिली है।

 

उन्होंने कहा की हम इसके लिए केंद्र सरकार को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव पर लैंड फॉर जॉब मामले में चार्ट शीट दाखिल होने के बाद मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के समय में जीतनराम मांझी के ऊपर भी एक आरोप लगा था। जिसके एक घंटे बाद ही उन्होंने अपना इस्तीफा दे मुख्यमंत्री को दे दिया था। 

Nsmch
NIHER

मुख्यमंत्री को आज भी दिखाना चाहिए की उनकी कार्यशैली वही है। पूर्व मंत्री ने कहा की अब देखना यह है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के खिलाफ हिम्मत जुटा पाते हैं या नहीं। 

वहीं जेडीयू  के टूटने के मामले पर उन्होंने कहा कि इन लोगों के बीच कोई गठबंधन नहीं हुआ था। केवल सौदेबाजी हुआ था। कुछ दिनों में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना था। लेकिन नीतीश कुमार कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं। इससे राजद की ओर से दवाब दिया जा रहा है। राजद की ओर से ही जदयू में तोड़फोड़ की जा रही है बिहार में भी महाराष्ट्र वाला खेल होगा। बहुत जल्द जेडीयू टूटेगी।

गया से मनोज की रिपोर्ट