बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

17 करोड़ की साड़ी, 25 करोड़ का हार और 5 करोड़ का निमंत्रण कार्ड, देश की सबसे महंगी शादी, पानी की तरह बहाया पैसा, नेता जी ने अडानी-अंबानी को भी छोड़ा पीछे

17 करोड़ की साड़ी, 25 करोड़ का हार और 5 करोड़ का निमंत्रण कार्ड, देश की सबसे महंगी शादी, पानी की तरह बहाया पैसा, नेता जी ने अडानी-अंबानी को भी छोड़ा पीछे

DESK: भारतीय परंपरा में शादी एक बहुत महत्वपूर्ण रिवाज माना जाता है। भारतीय संस्कृति में विवाह को हमेशा से ही विशेष सम्मान दिया जाता रहा है। इसको एक प्रथा के रूप में नही बल्कि जीवन के अंग के रूप माना जाता है। पिता चाहे बड़ा बिजनेसमैन हो या फिर कोई कॉरपोरेट एम्पलाई सभी अपने बच्चों की शादी के लिए कई सपने सजाते हैं। शादियों में अपने स्तर से खूब खर्चें भी करते हैं। लेकिन जब भी अगर किसी महंगी शादी की चर्चा की जाती हो तो हमारे जेहन में किसी बड़े-बड़े बिजनेसमैन अंबानी या अडानी या फिर कोई फिल्मी सितारों की शादियां आती है। लेकिन हम आज एक ऐसी संपन्न शादी के बारे में बताएंगे जिसमें पैसा पानी की तरह बहाया गया था। 

5 करोड़ का कार्ड

यह शादी किसे बड़े बिजनेसमैन की बेटी की नहीं बल्कि खनन उद्योगपति और कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी की बेटी की थी। पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी ने अपनी बेटी ब्राह्मणी रेड्डी की शादी हैदराबाद के व्यवसायी विक्रम देव रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी से की है। इनकी शादी इस के सबसे मंहगी शादियों में से एक है। उनकी शादी अंबानी परिवार के बच्चों से भी कही अधिक महंगी थी। जानकारी के अनुसार इस शादी में 500 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। शादी के कार्ड की कीमत कथित तौर पर लगभग 5 करोड़ रुपए थे।  

2 हजार कैब और 15 हेलीकॉप्टर से लाए जाते थे मेहमान

बता दें कि, ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी की शादी 6 नवंबर 2016 को हुई थी। ब्राह्मणी रेड्डी की शादी 5 दिनों तक चली और इसे देखने के लिए दुनिया भर से 50,000 मेहमान मौजूद थे। जनार्दन रेड्डी ने अपने मेहमानों के लिए बेंगलुरु के पांच और तीन सितारा होटलों में 1,500 कमरे बुक किए। मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए लगभग 2000 कैब और 15 हेलीकॉप्टर किराए पर लिए गए थे।

17 करोड़ की साड़ी, 25 करोड़ की हार

वहीं अपने विवाह के लिए ब्राह्मणी रेड्डी ने लाल रंग की एक खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसे सोने के धागों से तैयार किया गया था। साड़ी नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन की गई थी और इसकी कीमत 17 करोड़ रुपये थी। ब्राह्मणी के हीरे और सोने के गहने आने वाले वर्षों तक याद रखे जाएंगे। उन्होंने 25 करोड़ रुपये की कीमत वाला डायमंड चोकर नेकलेस पहना था जो उनकी शानदार साड़ी के साथ मैच कर रहा था। इसके अलावा ब्राह्मणी ने पंचदला, मांग टीका, कमर बंध और हेयर एक्सेसरीज सहित कई गहने पहने थे। ब्राह्मणी रेड्डी की कुल दुल्हन की ज्वेलरी की कीमत 90 करोड़ रुपये थी। मेकअप आर्टिस्ट को खासतौर पर मुंबई से बुलाया गया था, साथ ही 50 से ज्यादा टॉप मेकअप आर्टिस्ट को हायर किया गया था। यह पूरा इंतजाम 30 लाख रुपये का था।

Suggested News