बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Sasaram news: मुखिया पर असामाजिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला, गांव में तनाव की स्थिति

Sasaram news: मुखिया पर असामाजिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला, गांव में तनाव की स्थिति

रोहतास-  जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के बरना गांव में बरना पंचायत के उप मुखिया रवि रंजन कुमार पर गांव के ही कुछ  असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमले में उप मुखिया रवि रंजन घायल हो गए।

 उन्हें राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जाती है। उप मुखिया ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश में उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। 

इस संबंध में उप मुखिया ने राजपुर पुलिस को सूचना दी है। उप-मुखिया रवि रंजन की स्थिति चिंता से बाहर है। हमले को लेकर गांव में तनाव की भी स्थिति देखने को मिल रही है। 

रिपोर्ट-रंजन कुमार


Editor's Picks