बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोसपा कार्यालय में मनाई गयी सावित्रीबाई फुले की जयंती, तेल चित्र पर नेताओं ने किया पुष्प अर्पित

रालोसपा कार्यालय में मनाई गयी सावित्रीबाई फुले की जयंती, तेल चित्र पर नेताओं ने किया पुष्प अर्पित

PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय में आज देश के प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गयी. इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित किया. 

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने कहा की मजबूत इरादे वाली सावित्री बाई फुले ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक सेंटर की स्थापना की थी. जिसका नाम बालहत्या प्रतिबंधक गृह रखा गया था. उन्होंने कहा की सावित्रीबाई फुले ने 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में देश के पहले बालिका स्कूल की स्थापना की थी. 

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, बबन यादव, मोहन यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनोद यादव, संजीव कुमार, रामशरण कुशवाहा, सौरव सागर, उपेन्द्र पासवान, केतन कुमार, वीरेंदर प्रसाद दांगी, ऋषि कुमार, कुशवाहा सम्राट दीपक, कलीम इदारसी, राजीव दांगी, नीरज चंद्रवंशी, विनोद कुमार पप्पू, राजदेव सिंह और राजेश कुशवाहा शामिल थे.

Suggested News