बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दानापुर के ओपेन माइंड बिरला स्कूल में सावन महोत्सव का हुआ आयोजन, महिलाओं ने जमकर की मस्ती

दानापुर के ओपेन माइंड बिरला स्कूल में सावन महोत्सव का हुआ आयोजन, महिलाओं ने जमकर की मस्ती

PATNA : सावन को साल का सबसे पवित्र महिना माना जाता है। इस महीने में जहाँ भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। वहीँ इस महीने को हरियाली का महिना भी माना जाता है। इसी महीने में भाई बहन के बीच प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व भी मनाया जाता है। 

कई जगहों सावन महीने में उत्सव का आयोजन किया जाता है। जहाँ लोग अपनी खुशियों का इजहार करते हैं। इसी कड़ी में आज दानापुर स्थित ओपेन माइंड ए बिरला स्कूल सावन महोत्सव मनाया गया। जिसमें स्कूल की सभी शिक्षिकाओं ने भाग लिया। 

महोत्सव में स्कूल में नृत्य, संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कई शिक्षकाओं ने जमकर डांस किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस महोत्सव का जमकर लुत्फ़ उठाया। मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल शोविका यादव, वाइस प्रिंसिपल पलजिंदर पाल, मोमिता सेन, पूनम पांडे, दीपिका श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षिका मौजूद थी।

Suggested News