बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में दर्दनाक हादसा : सिलेंडर ब्लास्ट मे एक ही परिवार के आठ लोग आए चपेट में, घायलों में बच्चे-महिलाएं भी शामिल, सभी की हालत नाजुक, कुछ घंटे के अंतराल में यह दूसरी घटना

वैशाली में दर्दनाक हादसा : सिलेंडर ब्लास्ट मे एक ही परिवार के आठ लोग आए चपेट में, घायलों में बच्चे-महिलाएं भी शामिल, सभी की हालत नाजुक, कुछ घंटे के अंतराल में यह दूसरी घटना

HAJIPUR : बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नामा नगर में दर्दनाक हादसा हुआ है।  एक घर में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर जाने से घर में मौजूद तमाम सदस्य बुरी तरीके से झुलस गए। जोरदार आवाज होने पर मौके पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गएष इसके बाद सभी को ग्रामीण के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर में  इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है। 

लोगों ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट में सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पूरी तरीके से घर के सभी सदस्य झुलस चुके हैं। इस झुलसने में बच्चे, महिलाएं व युवक सभी शामिल है। जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में डॉक्टर सभी के इलाज करने में लगे हुए हैं।

50 फीसदी जले

 बताया गया है एक छोटा सा घर है जिसमें आठ सदस्य मौजूद थे। इसी दौरान अचानक आग पकड़ लिया इसके बाद एक दूसरे के बचने के चक्कर में एक के बाद एक सभी झुलस गए।‌ सभी का 50% से भी ज्यादा शरीर जल चुका है। ब्लास्ट में घायलों की पहचान चंदा देवी पति मनोज कुमार 30, सोनम देवी पति संजीव कुमार , सुधांशु कुमार पिता मनोज कुमार 15 वर्ष , हिमांशु कुमार पिता मनोज कुमार उम्र 8 वर्ष , लक्ष्मी कुमारी पिता संजीव कुमार 6 वर्ष ,राजन कुमार पिता महेश शाह 27 वर्ष, लीला देवी पति स्वर्गीय महेश साह ,शंकर कुमार पिता स्वर्गीय महेश साह सभी घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जारी है।

बता दें कि जिले राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना अंतर्गत जुड़ावनपुर करारी पंचायत में भी सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हुई है। इस हादसे में  लगी आग में 11 घर जलकर राख हो गया। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार

Suggested News