बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुल्हे को नागिन डांस करता देख दुल्हन ने किया ऐसा, लोगों के उड़ गए होश

दुल्हे को नागिन डांस करता देख दुल्हन ने किया ऐसा, लोगों के उड़ गए होश

NEWS4NATION DESK : बैंड-बाजे की धुन पर नागिन डांस का होना बारात के लिए बड़ा ही अहम है। खासकर उत्तर भारत में तो इसके बिना कोई भी शादी अधूरी मानी जाती है लेकिन यही डांस एक दूल्हे के लिए बड़ा ही दुखद साबित हुआ। दूल्हे को नागिन डांस करता देख दुल्हन ने वरमाला स्टेज पर ही शादी से इनकार कर दिया और बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। मामला  उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी इलाके की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि लखीम खीरी जिले के मैलानी गांव में बारात आई हुई थी। पूरे नाच-गान के साथ बारात मैरिज हॉल पहुंची। जयमाल की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान दूल्हे के दोस्‍त उसे डांस फ्लोर पर लेकर चले गए। सभी लोगों ने डांस करना शुरू कर दिया। जब लड़की के परिवार वालों ने दूल्हे को डांस फ्लोर से हटाना शुरू किया तो उसने कथित रूप से उनके साथ दुर्व्‍यवहार किया। हालांकि बाद में यह मामला सुलझ गया। बाद में दूल्हा और दुलहन ने एक-दूसरे को शादी की माला पहनाई।
 
 कुछ समय बाद दूल्हा एकबार फिर से डांस फ्लोर पर चला गया और वहीं पर 'नागिन डांस' करने लगा। लड़की को दूल्हे का नागिन डांस करना पसंद नहीं आया और उसने तत्‍काल शादी करने से इंकार करते हुए स्‍टेज से चली गई। 

हालांकि दूल्हे और उसके परिवार वालों ने लड़की को समझाने के कई प्रयास किए लेकिन सब व्‍यर्थ रहा। बाद में लड़का और लड़की दोनो पक्षों की ओर से गिफ्ट लौटाने का फैसला और इस मामले को लेकर किसी तरह की कोई पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कराए जाने का फैसला लिया गया।  

Suggested News