4 बच्चों की मां को देखकर ग्रामीण डॉक्टर की नीयत बिगड़ी, इलाज के नाम पर बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

NAWADA : बिहार के नवादा में भगवान का दूसरा रूप अपने वाले डॉक्टर की हैवानियत चेहरा देखने को मिला है। जहां एक प्राइवेट ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा चार बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामनेआया है। मामले में पिड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बता दें कि कौवाकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। और फिर महिला गांव की ही डॉक्टर के पास दिखाने के लिए पहुंच गई। और डॉक्टर ने महिला को भर्ती किया और फिर महिला को बेहोशी का सुई लगा दिया। और अपने ही क्लीनिक में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। और घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया है। जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो महिला के द्वारा महिला थाना में दुष्कर्म करने वाले ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद जलाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
थाना प्रभारी अंशु प्रिया ने बताया है कि गांव के ही ग्रामीण प्राइवेट चिकित्सक मोहम्मद जलाल है। महिला ने आरोप लगाया है कि बेहोशी का सुई लगाकर महिला के साथ दुष्कर्म की गई है। इस मामला में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।164 का बयान भी करवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की जाए और कठोर कार्रवाई की जाए। पता नहीं डॉक्टर के भेष में आकर ऐसे लोगों ने क्या कुछ किया है।