बांका जिले में कुआं में दो अज्ञात लाश की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बांका जिले में कुआं में दो अज्ञात लाश की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी,  जांच में जुटी पुलिस

BANKA :  बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंगलीशमोड़ शंभूगंज मुख्यमार्ग के बल्लीकित्ता चौक के समीप सड़क किनारे एक पुराने कुएं में दो व्यक्ति लाश की सूचना फैलते ही घटनास्थल ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शुक्रवार की सुबह आस पास के लोगों को दुर्गंध होने पर स्थानीय लोगों ने कुएं के पास जाकर देखा तो कुएं में दो व्यक्ति शव पानी में तैरता नजर आ रहा था। 

इस घटना की जानकारी आस पास फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही एस आई जनार्दन सिंह सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाया था।

Find Us on Facebook

Trending News