बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में नाविवाहिता का शव मिलने से फैली सनसनी, लोगों ने हत्या की जताई आशंका, जाँच में जुटी पुलिस

छपरा में नाविवाहिता का शव मिलने से फैली सनसनी, लोगों ने हत्या की जताई आशंका, जाँच में जुटी पुलिस

CHAPRA : छपरा के बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया-रजौली गाँव के समीप मुख्य सड़क किनारे एक नवविवाहिता का शव और एक बाइक लावारिस हालात में बनियापुर पुलिस ने बरामद किया है। महिला की पहचान घटना स्थल पर मिली उसके आधार कार्ड से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वही बाइक को उठाकर थांने ले आई है। 


मृतिका के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गयी है। वहीँ महिला की हत्या गला दबाकर की जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीँ कहा जा रहा है की कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां फेंके दिया गया है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि जब महिला को फेंका गया तो बाइक किसकी है, या बाइक के साथ कोई और भी महिला के साथ था, यह सभी बातें अभी भी रहस्य ही है। 

परिजनों के आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। स्थानीय लोग जब सुबह सड़क पर टहलने निकले थे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे गिरी हुई बाइक और महिला पर पड़ी। 

जिसके बाद स्थानीय लोगो की भीड़ जुटी और पुलिस को सूचना दी गई। महिला की पहचान नगरा ओपी क्षेत्र के अरवा गाव निवासी अजय राम की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। पुलिस हत्या के कारण और बॉडी यहां फेंके जाने वाले तथ्यों पर जांच कर रही है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News