सीआरपीएफ जवान पर गंभीर आरोप, शादी के लिए लिया पैसा, लड़की का बनाया वीडियो अब शादी से इनकार तो लड़की ने खाया जहर

सीआरपीएफ जवान पर गंभीर आरोप, शादी के लिए लिया पैसा, लड़की का बनाया वीडियो अब शादी से इनकार तो लड़की ने खाया जहर

नवादा. जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। यह मामला शनिवार का है जहां लड़की की मां ने सीआरपीएफ के एक जवान पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 1 साल पहले मेरी बेटी के रिश्ता नालंदा जिला के गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय सुरेंद्र मालाकार के पुत्र संजीव कुमार मालाकार के साथ तय हुआ था। रिश्ता में लेनदेन की जो भी बात हुई सभी पैसा को दे दिया गया। फिर लड़का फोन पर लड़की से बातचीत भी किया करता था। 

उन्होंने कहा कि लगातार हम लोगों के द्वारा शादी की तारीख तय करने को लेकर बात हो रही थी। लेकिन अंत में आकर लड़का के द्वारा कहा कि जब मेरी मर्जी होगी तभी हम विवाह करेंगे। जिसके बाद लड़की के परिजन काफी परेशान हो गए। वहीं लड़का लड़की की बातचीत होती रही और लड़की से मिलकर लड़के ने एक मोबाइल भी लड़की को दिया. लड़की के परिवार के लोगों का कहना है कि बातचीत के दौरान मेरी लड़की पर गलत आरोप लगाकर शादी करने से लड़का पक्ष इंकार कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि हम लोगों के द्वारा 7 लाख रुपया लड़का के परिवार को दिया गया है। वही मां को लड़की ने अभी बताया है कि सीआरपीएफ के जवान सुरेंद्र मालाकार वीडियो कॉल के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने पास रखा है। इसी को लेकर लड़की काफी चिंतित थी और अंत में आकर वह जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। 


Find Us on Facebook

Trending News