बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में फिर चली गोली, इस बार शादी समारोह बना ठिकाना, युवक घायल

सीतामढ़ी में फिर चली गोली, इस बार शादी समारोह बना ठिकाना, युवक घायल

सीतामढ़ी। अपराधी प्रवृति के लोगों का नया ठिकाना अब सीतामढ़ी बन गया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्यों कि हाल के दिनों में जिस तरह की घटनाएं सामने आई है, वह कुछ ऐसा ही इशारा कर रही हैं। ताजा घटना एक शादी समारोह की बताई जा रही है, जहां 18 वर्षीय युवक को किसी ने गोली मार दी। घटना की जानकारी तब मिली जब कुछ लोगों ने उसे खून से सने हालत में जमीन पर गिरा हुआ पाया। जिसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।  घायल युवक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा वार्ड नं 9 निवासी शशि पटेल के रूप में की गई है। 

मामले में बताया गया कि सोनबरसा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। बरात के दरवाजा लगाने के बाद जयमाला कार्यक्रम हो रहा था। पंडाल के सटे ही युवक का घर है।  घायल शशि की मां ने बताया कि पड़ोस में होने के कारण शादी का कई सामान यहां रखा गया था।  इसी कमरे के बाहर वह युवक घर के बाहर दरवाजा के नीचे खून से लथपथ गिरा हुआ था। वही चौकी पर ऋषि कुमार एव एक अन्य लड़का बैठा था। मां ने बताया कि उक्त युवक को वह नहीं पहचानती हैं। जिसको वह नहीं पहचानतीं।

कैसे गोली लगी यह पता नहीं  

घटना की खबर सुनकर सुबह प्रक्षिक्षु डीएसपी खुशरू सिराज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन की जा रही है। जख्मी युवक को सीतामढ़ी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गोली कैसे लगी, इस बात की जांच की जा रही है।

जिले में बढ़ी हैं अपराधिक घटनाएं

कुछ दिन पहले ही यहां एक दारोगा की हत्या हुई थी। इसके अगले दिन फिर एक सींमेट व्यापारी की हत्या हुई, जिसमें खुलेआम रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।  जिसके बाद पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 

Suggested News