चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर शाहनवाज हुसैन और नित्यानंद राय ने इसरो को दी बधाई, PM मोदी की जमकर की तारीफ

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर शाहनवाज हुसैन और नित्यानंद राय ने इसरो को दी बधाई, PM मोदी की जमकर की तारीफ

BIHAR NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में देश के वैज्ञानिक एक से एक कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं। भारत चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बना गया है। इस कामयाबी से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने चांद की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देने के साथ सभी देशवासियों को भी बधाई दी और कहा कि ये पल हर देशवासियों के लिए गौरव और फक्र का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने जो बड़ी कामयाबी हासिल की है, वो हमेशा देश के इतिहास में दर्ज रहेगा। चांद की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद एक बार फिर से भारत की तरफ पूरी दुनिया उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।

उन्होंने कहा कि, आज भारत की कामयाबी और हर क्षेत्र में भारत के तेज गति से बढ़ते कदम पूरी दुनिया के लिए मिसाल है। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर हर क्षेत्र के विकास पर है और उनके द्वारा दिए गए आत्मविश्वास और सहयोग से देशवासियों की क्षमता कई गुणा बढ़ गई है। देश के वैज्ञानिकों से लेकर हर क्षेत्र के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रोत्साहित महसूस करते हैं और देश को कामयाबी दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और सफल नेतृत्व में देश बहुत जल्द दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति भी बनेगा, इसका विश्वास हर देशवासी को है।


वहीं नित्यानंद राय ने कहा कि, चंद्रयान 3 का सफल लैंडिंग प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और उनके विजन के अनुसार इसरो के वैज्ञानिकों ने जो परिश्रम किया, परिश्रम की प्रकाष्ठा की और अपनी योग्यता उसमें पिरोया उसका परिणाम है। 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद और शुभकामना का परिणाम है। पूरे देशवासियों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की शुभकामना और बधाई। 

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई, देश के वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि भारत जो सपना लेकर चल रहा है, भारत ने जो सपना सजाया था। आज उसकी सफलता हुई है। इसके साथ ही भारत इस सपने को लेकर बढ़ रहा है। यह 21वीं सदी भारत का है, और यह भारत दुनिया के लिए है, भारत के लिए है, भारतीयों के लिए भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और भारतीयों के लिए हैं। और दुनिया के लिए है चंद्रयान-3 की सफलता दुनिया की सफलता है। भारत की परिश्रम और संकल्प की सफलता है।

अनजनी और अभिजीत की रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News