बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई के लाल शैलेश ने देश का नाम किया रौशन, एशियाई पैरा गेम्‍स में जीता स्‍वर्ण पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

जमुई के लाल शैलेश ने देश का नाम किया रौशन, एशियाई पैरा गेम्‍स में जीता स्‍वर्ण पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

JAMUI : जमुई के एक साधारण परिवार के दिव्यांग बेटे ने सोमवार को चीन की धरती पर ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीत लिया। यह कारनामा दिखाया है जमुई के शैलेश ने। शैलेश ने स्वर्ण पदक जीतकर जमुई ही नहीं पूरे देश का नाम रौशन किया है। इस जीत के बाद जमुई जिले के खेल प्रेमियों सहित आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। आपको बता दें जमुई जिले के इस्लाम नगर के रहने वाले शैलेश कुमार पिता शिवनंदन यादव ने चीन में चल रहे टी 63 में ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद जमुई, बिहार ही नही पूरे देश का मान बढ़ाया है। शैलेश कुमार की  इस कामयाबी से परिवार के साथ-साथ उसके गांव और जिले भर में खुशी की लहर है।

बेटे के स्वर्ण पदक जीतने के बाद पिता शिवनंदन यादव ने कहा कि उसके कामयाबी से बहुत खुश हूं। पूरे जिला गांव पंचायत सहित बिहार और भारतवर्ष में खुशी की लहर है। मैंने बताया कि बचपन में खेल के मामले में वह गुल्ली (कंचा) खेलने में माहिर था। वह पढ़ाई में भी अच्छा है। शैलेश ने गांव के ही सरकारी स्कूल जनता हाई स्कूल से मैट्रिक तथा इंटर नवादा से और बीए धौधा कॉलेज से पास किया। गांव के लोगों से पता चला कि आपका बेटा चीन में मेडल जीता है। हमसे बात नहीं हुई है, मम्मी से बात हुई है। वह बहुत आगे बढ़ेगा। वही मां भी बेटे के इस सफलता से बहुत खुश है। मां ने बताया कि खेल और पढ़ाई में अच्छा था। हमलोग साधारण किसान है दिक्कत तो है ही। उम्मीद है मेरा बेटा और भी आगे बढ़ेगा। आपको बता दे शैलेश बाए पैर से दिव्यांग है। बताते चले की जुलाई में पेरिस में आयोजित पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में भी शैलेश ने रजत पदक जीता था।

पीएम मोदी ने शैलेश कुमार को चीन में आयोज‍ित एशियाई पैरा गेम्‍स में स्‍वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्‍होंने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट कर लिखा कि एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर शैलेश कुमार को हार्दिक बधाई। पुरुषों की हाई जंप टी 63 स्पर्धा में आपका प्रदर्शन असाधारण है। आपका दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत हर किसी के लिए प्रेरणा का काम करती है।

वहीँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार के लाल शैलेश कुमार को चीन में चल रहे पैरा एशियन गेम्स 2023 के हाई जंप स्पर्द्धा में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई जंप स्पर्द्धा में शैलेश कुमार के स्वर्ण पदक जीतने पर बिहार के साथ ही पूरा देश गौरवान्वित है। उनकी कड़ी मेहनत और उनके दृढ़संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुँचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News