बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शर्मनाक ! अटल जी के गोद में खेलने वाले 'नीतीश' आज कुशासन की गोद में जा बैठे हैं, BJP ने CM पर किया करारा प्रहार, कहा- गलतफहमी में ना रहें मुख्यमंत्री..

शर्मनाक !  अटल जी के गोद में खेलने वाले 'नीतीश' आज कुशासन की गोद में जा बैठे हैं, BJP ने CM पर किया करारा प्रहार, कहा- गलतफहमी में ना रहें मुख्यमंत्री..

PATNA: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। सोमवार को अटल बिहारी वाजपेई की 99 वीं जयंती मनाई जा रही है। बीजेपी के देश भर के मुख्यालयों को अटल जी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन की जा रही है। इसी कड़ी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उन्होंने अटल जी को लेकर अपना प्रेम भी दिखाया है। सीएम ने कहा कि, अटल जी उनको बहुत मानते थे, अटल जी ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था, वह आजीवन अटल जी का सम्मान करेंगे। वहीं सीएम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, अटल जी के बीजेपी और अब की बीजेपी में बहुत अंतर है। अटल जी के समय सभी उनसे खुश रहते थे। वहीं सीएम के इस बयान को लेकर बीजेपी ने नीतीश कुमार पर पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा है कि, सीएम अटल बिहारी जी के गोद में खेले हैं और अब वह खुद जाकर कुशासन की गोद में बैठ गए हैं। 

सीएम नीतीश के बयानों पर पलटवार करते हुए बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, अटल जी ने बीजेपी का निर्माण किया था और नरेंद्र मोदी उसी बीजेपी के नेता हैं, तो मुख्यमंत्री यह गलतफहमी में ना रहें। अटल जी के दिल में बिहार था और नाम में बिहारी। इससे बड़ा प्रतीक क्या हो सकता है बिहार के प्रति उनके प्रेम के लिए। उन्होंने कहा कि, बिहार को स्पेशल पैकेज यदि किसी प्रधानमंत्री ने दिया तो उनका नाम अटल बिहारी वाजपेई जी था। आज स्पष्ट तौर पर हमारा मानना है कि इस देश के निर्माण में देश में सुशासन स्थापित करना यह सिर्फ और सिर्फ अटल बिहारी वाजपेई की ही देन हैं। 

वहीं सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैं सीएम नीतीश के सामने हाथ जोड़ता हूं। उन्होंने कहा कि, नीतीश जी आप बुजुर्ग हो चुके हैं और मानसिक रूप से बीमार भी चल रहा है तो मेरा कुछ नहीं कहना है। बिहार की जनता देख रही है और इसका बदला 2024 के चुनाव में बिहार की जनता लेगी। वहीं सीएम ने कहा कि, इंडिया गठबंधन में किसी अहम पद के लिए हमारी कोई लालसा नहीं है, जिसे लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि, जो इंसान 18 साल मुख्यमंत्री रहा हो, उससे पहले 6 साल रेल मंत्री रहे हो भाजपा की कृपा से। वह कहे कि हमारी कोई लालसा नहीं है। उन्होंने कहा कि, सीएम पहले दिन से बोलते थे, 1999 का प्रेस कॉन्फ्रेंस नीतीश कुमार का देख लीजिए वह बोले थे कि, राबड़ी देवी मुख्यमंत्री हो गई इसलिए अब इस पद पर जाने कि मुझे कोई इच्छा नहीं है। उनकी इच्ठा नहीं होती हम तो जानते ही है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, अटल बिहारी वाजपेई का भूख भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना था और उसे सपना को केंद्र की मोदी सरकार सकार कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र बनाने का काम कर रहे है। राष्ट्र का मान सम्मान सबका साथ सबका विकास के सपने को सकार कर रहे हैं और अटल जी के तमाम मां भारती के संतानों विकसित भारत के स्वरूप और सोच को जमीन पर उतरने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि, नीतीश अटल जी के गोद में खेलते हुए राजनीतिक पूर्णता प्राप्त किए हैं और उनके दिल में सुशासन स्थापित करने की जिम्मेदारी अटल जी ने दिया था। दुर्भाग्य से अपने स्वार्थी महत्वकांक्षी कारणों से सीएम नीतीश कुशासन के गोद में जाकर बैठ गए हैं और आज मानसिक रूप से परेशान है। इस परेशानी के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। वह सब झलक रहा है आम लोग अनुभव कर रहा है बीमार लोगों की भाषा स्पष्ट झलकती है और वह भ्रष्टाचारियों की जमात में जाकर बैठे हैं। 

वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि, बिहार की जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री के समान लोकप्रिय कोई नहीं है। नरेंद्र मोदी जी के भगीरथ के प्रयास से विकास की गंगा जन जन तक पहुंच रहें हैं।देश में गरीबी मिट रही है देश में शांति है। देश में एकता और अखंडता का दौर है। संस्कृति और सनातन की जागृति है। तो आज कोई नहीं है नरेंद्र मोदी के सामने। वहीं उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, राज्य में 15 सालों तक जंगल राज्य था। हर रोज अपराधिक घटना होती थी, अपहरण, डकैती लूट-पाट होती रहती थी। वहीं सीएम नीतीश भी जाकर राजद के साथ मिल गए जिससे राज्य में जंगल राज्य-3 का दौर शुरू हो गया है। सराकर अपराधियों को संरक्षण दे रही है, आज राज्य में डर और भय का वातावरण है।

Suggested News