बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

शेखपुरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

SHEKHAPURA : शेखपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई शेखपुरा जिले के कुसुम्भा ओपी थाना क्षेत्र के शेखपुरा शाहपुर मार्ग के देवरा मौके पास की है।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की दो शरारती तत्व के लोग बाइक पर सवार होकर किसी बडी वारदात या हथियार तस्करी के लिए जा रहे हैं। इस पर कुसुम्भा ओपी पुलिस द्वारा सहनौरा रेलवे गुमटी के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम को देख बदमाश बाईक घुमा पीछे भागने लगे। पुलिस जवानों ने युवक को दौड़कर पकड़ लिया। 

दोनों दोनों युवक के पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस ,सहित कई आपत्तिजनक समान को जब्त किया। पुलिस कि इस कार्रवाई पर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी गिरफ्तारी की पुष्टि किया है। गिरफ्तार दोनों युवक की पहचान मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र के शिवकुण्ड गांव निवासी गौरव कुमार पिता मनोज सिंह और नवनीत कुमार पिता ललन सिंह के रूप में की गई।

गिरफ्तार दोनों युवक के पास से एक देसी कट्टा,2 जिंदा कारतूस,एक मोबाइल और एक स्क्रू ड्राइवर को बरामद किया। पुलिस दोनों गिरफ्तारों आरोपी अब पूछताछ कर रही है और हथियार किस उदेश्य से लिया जा रहा था। इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। 

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट

Suggested News