बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

श्रेयसी सिंह बन सकती हैं स्पोर्टस मिनिस्टर, बनीं तो सबसे पहले जमुई के लिए करेंगी ये बड़ा काम

श्रेयसी सिंह बन सकती हैं स्पोर्टस मिनिस्टर, बनीं तो सबसे पहले जमुई के लिए करेंगी ये बड़ा काम

पटना.... बिहार में राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंपा जा चुका है, जिसके बाद राज्यपाल ने भी नीतीश कुमार को एनडीए की सरकार बनाने का न्यौता दिया है। आज सोमवार को शपथ ग्रहण होगा, जहां नीतीश कुमार सातवी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। उनके साथ कैबिनेट के मंत्रियों का भी शपथ होगा। उनकी कैबिनेट में कई ऐसे मंत्री होंगे, जो पहली बार मंत्रीमंडल में शामिल होंगे, उन्हीं में से एक श्रेयसी सिंह को भी मंत्रीमंडल में शामिल करने की अटकले तेज हैं। उन्हें प्रदेश में खेल मंत्री बनाया जा सकता है। 

पहली बार चुनाव जीतकर आईं जमुई से पार्टी की विधायक श्रेयसी सिंह ने बातचीत में बताया क यह हमारा सौभाग्य है कि जमुई की जनता ने हमें चुना है और हमें ये आशीर्वाद दिया है कि हम आगे विकास का काम करके दिखा सकें। वहीं खेल मंत्री बनाए जाने के सवाल पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि ये सवाल आपको बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से पूछना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि हम पद और उम्र में अभी काफी छोटे हैं, लेकिन जो भी जिम्मदारी हमें आगे सरकार देगी, हम उस पर काम करके दिखाएंगे। 


उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स को आगे बढ़ाने का मेरा एक सपना है। मध्य प्रदेश में जिस तरह स्पोर्टस एकेडमी बनी है। कुछ उसी तरह की स्पोर्ट्स सिटी हम बिहार में और हो सके तो जमुई में बनाना चाहेंगे। हमारे लिए सबसे बड़ी कठिनाई अशिक्षा और बीमारी की है।

श्रेयसी सिंह ने कहा कि वह लड़ाई हमें लड़नी और जीतनी है। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि सदन में जमुईवासियों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहें। 

Suggested News