बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मशहूर लेखक शिव खेड़ा ने गिरिराज सिंह के लिए बेगूसराय में मांगा वोट, कन्हैया को बताया देश विरोधी

मशहूर लेखक शिव खेड़ा ने गिरिराज सिंह के लिए बेगूसराय में मांगा वोट, कन्हैया को बताया देश विरोधी

बेगूसराय : लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे ही नजदीक आ रही है, बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी भी तेज होती जा रही है।  एक तरफ जहां कन्हैया के पक्ष में फिल्मी सितारों का जमावड़ा बेगूसराय में लगना शुरू हो गया है तो वहीं एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में देश के विद्वान और लेखक जुटने लगे हैं.

इसी कड़ी में मंगलवार की शाम 'यू कैन विन' के लेखक शिव खेड़ा बेगूसराय पहुंचे। जहां उन्होंने शिक्षकों, वकीलों एवं बुद्धिजीवियों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान शिव खेड़ा ने लोगों से गिरिराज सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की. हालांकि इस दौरान शिव खेड़ा ने कन्हैया के पक्ष में आए मशहूर हस्तियों के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया। 

शिव खेड़ा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज बेगूसराय की जनता को निर्णय करना है कि वह एक देश विरोधी ताकत के पक्ष में हैं या राष्ट्र भक्त के पक्ष में. शिव खेड़ा  ने कहा कि जो लोग 'अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा है' और 'भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह का नारा' लगाते हो वैसे लोगों को संसद भवन में जाने का कोई अधिकार नहीं है. अब बेगूसराय की जनता को तय करना है कि देश के भविष्य को किसके हाथ में दिया जाए.

Suggested News