बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नौवीं कक्षा में पढ़ाई करनेवाले देवर पर आया भाभी का दिल, परिजनों की नाराजगी के बाद दोनों ने की ख़ुदकुशी

नौवीं कक्षा में पढ़ाई करनेवाले देवर पर आया भाभी का दिल, परिजनों की नाराजगी के बाद दोनों ने की ख़ुदकुशी

N4N DESK : आम तौर पर पर देवर और भाभी का रिश्ता मजाक का होता है। लेकिन यूपी के गोंडा में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहाँ कब हंसी मजाक के इस रिश्ते ने प्यार का रूप ले लिया। किसी को पता ही न चला। मामला गोंडा जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र की है। जहां क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह दो लाशें फंदे से लटकती पाई गई। 

सूत्रों से पता चला कि परिवार वालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों के बीच देवर भाभी का संबंध था और भाभी देवर से उम्र में काफी बड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है की महिला के चार बच्चे भी थे। दोनों एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलने लगे थे। एक छत के नीचे रहकर भाभी का देवर से ज्यादा लगाव हो गया था। जिसकी परिवार वालों को भनक तक नहीं लगी थी। 

शक होने पर जब परिवार वालों ने तहकीकात की तो इसका खुलासा हो गया। परिवार वालों ने दोनों के इस रिश्ते पर कड़ी नाराजगी जताई। देवर कक्षा नौ का छात्र था। जबकि भाभी चार बच्चों की माँ थी। देवर-भाभी दोनों आपस में बेइंतहा प्यार करने लगे थे। घर वालों को जब दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं हुआ तो दोनों ने जिंदगी समाप्त करने की ठान ली। महिला ने बच्चों की फिक्र किए बगैर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उधर जब इसकी जानकारी देवर को हुई तो उसने भी घर के बाहर जाकर आत्महत्या कर ली। 

वंशिका कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News