बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आसमान से गिरे 15 किलो के पत्थर को लाया गया पटना, सीएम नीतीश ने आसमानी पत्थर का अवलोकन

आसमान से गिरे 15 किलो के पत्थर को लाया गया पटना, सीएम नीतीश ने आसमानी पत्थर का अवलोकन

पटनाः आसमान से गिरे 15 किलो के पत्थर को आज पटना लाया गया है।उस पत्थर को बिहार संग्रहालय में रखा जाएगा।आसमानी पत्थर को पटना लाए जाने के बाद खुद सीएम नीतीश कुमार ने उस पत्थर का अवलोकन किया गया है। 

बता दें कि मधुबनी लौकही थाना स्थित कौरयाही गांव के भगवानपुर चौड़ी में धान के खेत में अचानक आसमान से एक 15 किलो का पत्थर गिरा। उसके गिरने की आवाज लगभग पांच किलोमीटर तक सुनाई दी। माना जा रहा है कि यह पत्‍थर किसर दूसरे ग्रह का टुकड़ा है। य‍ह किसी उल्‍का से गिरा अवशेष भी हो सकता है। 

खेत में धंसा पाया गया था पत्थर  

ग्रामीणों की मानें तो खेत में आसमान से तेज आवाज के साथ पत्थर गिरा था और राम एकबाल मंडल के खेत में कुछ फीट नीचे धंस गया। यह दावा है कि पत्थर गिरने वाली जगह पर कुछ पल के लिए सफेद धुंआ देखा गया। पत्थर धंसने वाली जगह तत्काल गर्म पाई गई थी। इस अजीबोगरीब घटना से आश्चर्यचकित प्रत्यक्षदर्शियों   में सुभाष कुमार, प्रदीप कुमार सहित कई लोगों ने तत्काल पत्थर धंसने वाली जगह पर खोदाई कर उक्त पत्थर को बाहर निकाला। इस घटना की जानकारी मिलते ही पत्थर को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुटने लगी। 

ग्रामीणों ने शुरू कर दी थी पूजा 

घटना की सूचना मिलने पर लौकही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अंचल अधिकारी त्रिपुरारी श्रीवास्तव, प्रखंड प्रमुख वरुण कुमार मौके पर पहुंच कर उक्त पत्थर को अपने कब्जे में लेकर उसे थाना ले आए। बाद में डीएम के आदेश पर   सोमवार की रात अंचलाधिकारी ने उसे जिला कोषागार में ले जाकर सुरक्षित रखवा दिया था। हालांकि  इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने उक्त पत्थर को निकट के ही एक पीपल वृक्ष के नीचे रखकर पूजा अर्चना शुरू कर दी थी। 

खेत से पत्थर निकालने वालों ने उसका वजन तकरीबन 15 किलो तक का होने का अनुमान किया है। लोगों की मानें तो आसमान से पत्थर गिरने के साथ तेज आवाज करीब पांच किलोमीटर की दूरी तक सुनाई दी थी। लोगों ने बताया कि उक्त पत्थर चुंबकीय गुण है। पत्थर के निकट लोहा लाते ही वह उसे अपनी ओर खींच लेता था। 

Suggested News