बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"तो अब इस गांव से रिश्ता हमारा खत्म होता है..." सुपूर्द-ए-खाक हुए साहित्य अकादमी से नवाजे गए मशहूर शायर मुनव्वर राना, जावेद अख्तर ने दिया कांधा

"तो अब इस गांव से रिश्ता हमारा खत्म होता है..." सुपूर्द-ए-खाक  हुए साहित्य अकादमी से नवाजे गए मशहूर शायर मुनव्वर राना, जावेद अख्तर ने दिया कांधा

LUCKNOW: मिट्टी में मिला दे कि जुदा हो नहीं सकता, अब इस से जयादा मैं तेरा हो नहीं सकता...  मशहूर शायर मनुव्वर राना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। देर रात कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। उनके निधन से उर्दू साहित्य के एक अध्याय का अंत हो गया है। वह बीते कई दिनों से बीमार थे। उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में चल रहा था। मसहूर शायर कई दिनों से वेंटिलेटर के स्पोर्ट पर थे। वहीं उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। वहीं उनकी अंतिम यात्रा में लाखों लोग शिरकत लिए। जावेद अख्तर ने उनको कांधा दिया। 

मुनव्वर राणा को किडनी और हार्ट संबंधी कई समस्याएं थी। देर रात उनकी अस्पताल में ही निधन हो गया। इसकी जानकारी उनकी बेटी ने दी। मुनव्वर के परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। राना के बेटे तबरेज ने बताया कि बीमारी के कारण वह 14-15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने रविवार रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।

मालूम हो कि, शायर मनुव्वर राना का जीवन विवाद और लोकप्रियता से परिपूर्ण था। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बने तो वह यूपी छोड़ देंगे। वहीं मुनव्वर ने किसान आंदोलन पर ट्विटर पर एक शेर लिखा था, जिस पर विवाद हो गया। अपने इस शेर में राना ने संसद को गिरा कर खेत बनाने की बात कही और सेठों के गोदामों को जला देने की बात कही थी, हालांकि, विवाद होने पर उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। 

मुनव्वर राना प्रसिद्ध शायर और कवि थे, उर्दू के अलावा हिंदी और अवधी भाषाओं में लिखते थे। मुनव्वर ने कई अलग शैलियों में अपनी गजलें प्रकाशित कीं। उनको उर्दू साहित्य के लिए 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार  और 2012 में शहीद शोध संस्थान द्वारा माटी रतन सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Suggested News