बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मैट्रिक परीक्षा के सोशल साइंस का पेपर लीक! तेजस्वी यादव ने विधान सभा में उठाया मामला

मैट्रिक परीक्षा के सोशल साइंस का पेपर लीक! तेजस्वी यादव ने विधान सभा में उठाया मामला

पटनाः बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरूआत हुई। राज्यपाल ने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया और सरकार की तरफ से किये जा रहे कामों का उल्लेख किया। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा और विधान परिषद की अलग-अलग कार्यवाही शुरू हुई। सदन के पहले दिन का सत्र का जब अंत हो रहा था तभी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में एक गंभीर मसला उठा दिया। इसके बाद अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आपने यह मामला ध्यान में लाया सरकार संज्ञान लेगी।

सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश

विधानसभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया और सदन के पटल पर रखा। इसके बाद विधानसबा में शोक प्रकाश हुआ और नेताओं के निधन पर सदन में शोक जताया गया। शोक प्रकाश के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीट पर खड़े होकर मामला उठाया कि मैट्रिक परीक्षा में सोशल साइंस का पेपर लीक हो गया है। आखिर बिहार में हर परीक्षा का क्वेश्चन लीक कैसे हो रहा है। इस पर सरकार संज्ञान ले और कार्रवाई करे। इसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि आपने मामले को संज्ञान में ला दिया। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बिहार में होंगे पंचायत चुनाव

 राज्यपाल फागू चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन नीति लाई गई है। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।प्रत्येक जिलों में औद्योगिक कलस्टर का निर्माण किया जा रहा है। परिवहन विभाग के तहत मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत हर पंचायत में सात लाभुकों को रोजगार के लिए एक लाख तक की मदद दी जा रही है।बिहार में बहुत जल्द पंचायत चुनाव होने वाले हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पंचायत भवन बनाये जा रहे हैं.ताकी  जनप्रतिनिधि वहां बैठक काम का निबटारा कर सके। 

राज्यपाल ने बिहार सरकार कामों का उल्लेख किया और कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्रों में काम कर रही है। युवाओं को रोजगार,महिला उत्थान की दिशा में काम कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। शिक्षक नियोजन में महिलाओं को पचास फीसदी का आरक्षण दिया गया है। अन्य नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। बिहार में सात निश्चय-2 को लागू किया गया है। इसके तहत महिला,युवा,किसान समेत सात महत्वपूर्ण बिंदूओं पर काम किया जा रहा है।बीस लाख बेरोजगारों को रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा कि बिहार के अधिकांश घऱों में नल का जल पहुंचा दिया गया है। बाकी बचे घरों में भी बहुत जल्द नल का जल पहुंचा दिया जाएगा। अब गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। मुर्गी पालन और मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।शहरों के विकास के लिए भी सरकार प्रयास कर रही है। शहर में रह रहे भूमिहीन लोगों को बहुमंजिली भवन में आवासन की व्यवस्था की जाएगी। सभी शहरों में नदी किनारे मोक्षधाम का निर्माण कराया जा रहा है। वृद्ध जनों के लिए आश्रयस्थल बनाया जाएगा। महामहिम राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि पुल-पुलियों का जाल बिछाकर 6 घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अब इस लक्ष्य को घटाकर पांच किया गया है। इस लक्ष्य को पाने के लिए काम किया जा रहा है।


Suggested News