समाजसेवी विशाल सिंह ने गरीब, असहाय लोगों के बीच किया कम्बल का वितरण, ठण्ड में ठिठुरते लोगों को मिली राहत

PATNA : शीतलहरी व सर्द पछुआ हवाओं से कड़कती ठंड को देखते हुए राजीव नगर,दीघा आदि जगहों पर रविवार की देर रात और सोमवार की सुबह ठंड से ठिठुरते गरीब,असहाय, निर्धन लोगों के बीच समाजसेवी विशाल सिंह ने लोगों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण किया। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब रात में अचानक कंबल मिला तो उनके चेहरे ख़ुशी से खिल गए। विशाल सिंह का धन्यवाद करते हुए लोग भावुक हो गए। ठण्ड की इस रात में उनका हाल चाल देखने आए व कंबल देकर मदद करने पर उन्होंने ख़ुशी जाहिर की। साथ ही विशाल सिंह की इस पहल की सराहना की। 

वहीँ विशाल सिंह ने कहा कि गरीब व निर्धन,असहायों को सर्दी से बचाव के लिए रेलवे स्टेशन, राजीव नगर, दीघा आदि जगहों पर फुटपाथ पर रात में सो रहे बेसहारा लोगों के बीच रविवार की देर रात सैंकड़ो कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा की भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण निरंतर जारी रहेगा। देर रात कंबल वितरण होता देख लोगों ने कहा की उन्होंने सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। 

विशाल सिंह ने कम्बल वितरण कर खुले आसमान के नीचे रात गुजारते गरीबों को यह एहसास दिलाया कि समाज मे मानवता खत्म नहीं हुई है। मौके पर संतोषी देवी, मनोज कुमार, पीयूष सिन्हा ,सूरज कुमार और अनमोल राजपूत मौजूद थे।

Nsmch
Editor's Picks