बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोहब्बत का दुश्मन बना समाज : प्रेमी जोड़े ने की शादी तो दोनों के बाल काट कर गांव नहीं आने का सुनाया गया तुगलकी फरमान

मोहब्बत का दुश्मन बना समाज : प्रेमी जोड़े ने की शादी तो दोनों के बाल काट कर गांव नहीं आने का सुनाया गया तुगलकी फरमान

GAYA : गया जिले के  आमस प्रखंड क्षेत्र के झरी पंचायत अंतर्गत बेल बिगहा गांव में एक प्रेमी जोड़े को प्रेम विवाह करने के गांव से बाहर जाने और फिर कभी वापस नहीं आने आने का फरमान जारी किया गया है। इस दौरान गांव वालों ने युवती के पिता को चेतावनी दी है कि अगर उनकी बेटी कभी गांव में नजर आई तो इसके जिम्मेदार वह खुद होंगे। सजा सुनाने के दौरान गांववालों ने प्रेम जोड़े के बाल भी काट दिए। मामले में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

 उक्त मामला  आमस प्रखंड क्षेत्र के झरी पंचायत अंतर्गत बेल बिगहा  गांव से जुड़ा है।  जहां  19 वर्षीय युवती का को सलैया थाना के अररूआ गांव के रहने वाले 23 वर्षीय धर्मेंद्र  पर दिल आ गया।जिसके बाद दोनो प्रेमी जोड़े ने बलियारी देवी मंदिर में जाकर शादी रचा ली। लेकिन प्रेमी जोड़े की यह शादी गांव वाले को रास नहीं आया।शादी के सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए और न सिर्फ इस पर एतराज जताया। बल्कि प्रेमी जोड़े को सिर का बाल काट दिया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

युवती के पिता को दी धमकी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है की कुछ मनचले तालिबानी फरमान सुना रहा है।एक युवक जोर से आवाज लगाकर कहता है कि सुन लो भाइयों,इस लड़की को गांव आना चाहिए की नही तो सभी लोगो ने नही आने का हुकार भरते हैं।फिर युवक कहता है अगर लड़की गांव आ गई तो कारू भुईयां यानी लड़की के पिता को सजा मिलनी चाहिए या नहीं तो सभी लोगो ने हां की हुंकार भरते हैं।और सभी लोग ताली बजाकर सहमति भी जताते हैं।

पीड़िता की शिकायत पर तत्काल की कार्रवाई

 घटना से आहत होकर पीड़ित लड़की ललिता कुमारी ने पुलिस से लिखित शिकायत की है।जिसमे उसने गांव के ही महेंद्र मांझी,प्रकाश भुईयां,धनंजय कुमार पर गाली गलौज के साथ मारपीट करने तथा कपड़े फाड़ कर अर्धनग्न कर मंगल सूत्र व सोने का चैन छीनने और जन से मारने का आरोप लगाई है। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फॉरन घटना स्थल पर पहुंच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और गुस्साए भीड़ से प्रेमी जोड़े को सुरक्षित थाना लाया। वहीं थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया की दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गया की छवि हुई धूमिल

एक तरफ पितृपक्ष मेले को लेकर गया जिले की व्यवस्था और यहां के नागरिकों की देश भर से आए तीर्थ यात्री तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसी गया जिले में एक प्रेमी जोड़े को शादी करने की सजा के रूप में गांव से निकलने की सुना दी गई। प्रेमी जोड़े के साथ इस तरह की हरकत सामने आने के बाद कही न कहीं गया जिले की छवि धूमिल हुई है।

Suggested News