कुछ लोग मच्छर का क़त्ल कर खुद को तुर्रम खां समझने लगते हैं...विस चुनाव के नतीजों से ज्यादा न इतराएं कांग्रेस के शाहजादा- BJP

कुछ लोग मच्छर का क़त्ल कर खुद को तुर्रम खां समझने लगते हैं..

PATNA: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद राहुल गांधी के बयान पर करारा जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग मच्छर का क़त्ल करके ही खुद को तुर्रम खां समझने लगते हैं। कांग्रेस के युवराज की भी यही स्थिति है। 

उन्होंने आज यहां कहा कि विधानसभा उपचुनाव में इंडी को कुछ सीटें क्या मिल गयीं कि कांग्रेस के युवराज का घमंड सातवें आसमान पर चला गया। ज्यादा दिन की बात नहीं है, इसी वर्ष कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं, तब इनकी औकात दिख जायेगी। श्री मिश्र ने  कहा कि  इंडी गठबंधन असल में घमंडियों और भ्रष्टाचारियों की जमात है। जेब में चवन्नी होने के बाद दुनिया खरीदने का सपना देखने लगते हैं। कहा कि सही मायने में ये लोग राजनीति को दूषित करनेवाले लोग हैं। न इनकी कोई नीति है और न ही इनका कोई नेता है। ये सिर्फ लोगों को बरगला जानते हैं। लेकिन हर बार जनता भ्रमित नहीं होगी। इंडी के लोगों की राजनीति खत्म होने के कगार पर है।