बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : दामाद ने ससुराल में लगाई आग, झुलसने से सास की हुई मौत, ससुर और बेटे की हालत गम्भीर

BIHAR NEWS : दामाद ने ससुराल में लगाई आग, झुलसने से सास की हुई मौत, ससुर और बेटे की हालत गम्भीर

BHAGALPUR : भागलपुर में एक दामाद ने गुस्से में अपने सास ससुर और अपने बेटे पर पेट्रोल छींटकर आग लगा दिया। इस घटना में सास की मौत हो गयी, जबकि ससुर और बेटे की हालत गंभीर है। घटना एकचारी थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र की है। मृतका सुरेश मंडल की 50 वर्षीय पत्नी कलावती देवी बताई जाती है जबकि सुरेश मंडल और उनका नाती आदित्य (पिता- मनोज मंडल) बुरी तरह झुलस गया है, जिनका गम्भीर स्थित में इलाज चल रहा है। घटना देर रात 11 बजे के आसपास की है। घटना के सम्बंध में मृतका के भाई संतोष मंडल ने बताया कि मृतका की बेटी लक्ष्मी के पति ने घर से भगा दिया था। जिस वजह से वह अपने मायके आ गयी थी। गुस्से में दामाद ने पेट्रोल छींटकर आग लगा दिया। इससे पहले कल दिन में भी हथियार दिखाकर सास ससुर और पत्नी को जान से मार देने की धमकी दे रहा था। 

क्या कहती है बेटी

घटना के सम्बंध में मृतका की बेटी ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिरमत पुर पंचायत के कॉलोनी टोला निवासी मनोज मंडल से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। लेकिन मनोज मंडल दिनरात नशा करता रहता है। इस बात को लेकर उसकी पत्नी जब भी उसे मना करती है तो वह लक्ष्मी के साथ मारपीट करता है। 28 सितंबर को भी इसी बात को लेकर उसने लक्ष्मी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। लक्ष्मी अपने नवजात शिशु और अपने बेटे के साथ पड़ोस के मंगली दीदी के घर मे शरण ली। लेकिन दो दिन के बाद भी जब मनोज मंडल उसे घर ले जाने को तैयार नही हुआ। तब वह मजबूर होकर अपने मायके आ गयी। लेकिन रात में उसने पेट्रोल छींटकर आग लगा दिया। 

ससुर हैं प्रत्यक्षदर्शी

आरोपी मनोज मंडल के ससुर सुरेश मंडल ने बताया कि रात में घर के सभी लोग सोए हुए थे। तभी मनोज मंडल आया और पेट्रोल छींटकर आग लगा दिया। मनोज मंडल ने बताया कि उस समय मैं जगा हुआ था और मैंने अपने आंखों से देखा कि वह पेट्रोल छींट रहा है। जबतक मैंने उसको पकड़ने की कोशिश किया वह माचिस जलाकर फरार हो गया।

जाम की वजह से महिला की हुई मौत

कलावती देवी के मायके निवासी विनोद मंडल ने बताया कि हमलोगों को पड़ोसी के द्वारा घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही हमलोग थाना पर पहुंचे क्योंकि पड़ोसी लोग घटना के बाद सभी को लेकर थाना ले आये थे। थाना से उनको लेकर पीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर मायागंज अस्पताल भेज दिया। लेकिन कहलगांव से भागलपुर तक लगे ट्रकों के जाम की वजह से हमलोगों को पहुंचने में 6 घण्टे लग गए, जिससे कलावती देवी की मौत हो गयी।

क्या कहती है पुलिस

घटना के संबंध में एकचारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इलाज के लिए सभी को भागलपुर मायागंज भेज दिया गया है। आरोपी मनोज मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल अभी वह पुलिस के गिरफ्त से बाहर है लेकिन बहुत जल्द वह पुलिस के गिरफ्त में होगा।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Suggested News