बेटे ने बौद्ध महिला से रचाई शादी तो बीजेपी ने पिता को दी सजा, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित

N4N DESK : बेटे के अंतरजातीय विवाह की सजा उसके पिता को दी गयी है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। मामला लद्दाख का है। जहाँ लद्दाख भाजपा के 74 वर्षीय प्रदेश उपाध्यक्ष नजीर अहमद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। वजह यह है की उनके बेटे ने एक महीने पहले एक बौद्ध महिला के साथ भागकर शादी कर ली है। 

भाजपा की लद्दाख इकाई ने अपने बयान में कहा है की पार्टी के वरिष्ठ नेता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनके बेटे द्वारा एक बौद्ध लड़की को भगाने के संवेदनशील मुद्दे में उनकी संलिप्तता के बारे में इससे पहले उन्हें स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया गया था। लेकिन भाजपा नेता कोई उत्तर नहीं दे पाए। जिसके बाद इस मामले को लेकर कार्यकारी बैठक की गयी। उसमें उन्हें पार्टी से निकालने का फैसला किया गया है। 

लद्दाख भाजपा के प्रमुख फुंचोक स्टैनज़िन द्वारा इस मामले में आदेश जारी किया गया है। हालाँकि निष्कासित नेता ने कहा की उनके परिवार में भी इस शादी को लेकर विरोध है। लेकिन शायद उनके बेटे मंजूर अहमद ने 2011 में शादी कर ली थी। पिछले महीने उसने कोर्ट मैरेज किया है। जब वह हज यात्रा पर सऊदी अरब गए थे। भाजपा नेता ने कहा की उनका बेटा 39 साल का है, जिसने 35 वर्षीय बौद्ध महिला से शादी की है। 

Nsmch

उन्होंने कहा की मुझे नहीं पता कि वो मेरे बेटे की शादी के लिए मुझे क्यों दोषी ठहरा रहे हैं जबकि हमारा पूरा परिवार इसके खिलाफ था। मैंने उसका पता लगाने की कोशिश की है। मैंने उसे ढूंढने के लिए श्रीनगर और कई अन्य जगहों का दौरा किया।