जहानाबाद में बेटे ने सम्पत्ति विवाद को लेकर सौतेली माँ का रेता गला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

JEHANABAD : जहानाबाद में संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक ने अपनी सौतेली मां का गला रेत दिया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। पूरा मामला जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मुगल बिगहा गांव का है।

 

महिला सबीता देवी की बेटी आरती कुमारी ने बताया कि संपत्ति का बंटवारा पहले ही हो चुका है। इसके बावजूद सौतेला भाई अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम देता है। आज मां के साथ मारपीट के बाद उसका गला काट रहा था। तभी आरती पहुंच गई। उसके साथ भी आरोपी ने जोर जबरदस्ती की।

Nsmch
NIHER

हालांकि वह किसी तरह बचने में कामयाब रही। गंभीर रूप से घायल महिला को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। मामले की जानकारी काको थाने की पुलिस को भी दी गई है। सूचना के बाद का को थानाध्यक्ष दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे ओर मामले की जांच शुरू कर दी गई है आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

जहानाबाद से रितेश की रिपोर्ट