बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पिता को जिताने के लिए बेटे ने संभाला मोर्चा, गया में गली-गली घूम रहे संतोष मांझी, तेजस्वी को दे रहे करारा जवाब

पिता को जिताने के लिए बेटे ने संभाला मोर्चा, गया में गली-गली घूम रहे संतोष मांझी, तेजस्वी को दे रहे करारा जवाब

PATNA: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। सभी पार्टियों के द्वारा लगातार चुनावी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में गया में हम संरक्षक जीतनराम मांझी को जिताने के लिए उनके बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन लगातार चुनावी यात्रा कर रहे हैं। गया में संतोष सुमन गली-गली में घूमकर अपने पिता के लिए वोट मांग रहे हैं। साथ ही तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना भी साध रहे हैं।  

वहीं अपने पैदल यात्रा के दौरान संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, तेजस्वी यादव देख रहे हैं कि गया में एकतरफा हो रहा है। इसलिए वह कोशिश कर रहे हैं। लेकिन तेजस्वी यादव 100 बार फिर गया आ जाएंगे तब भी यहां से जीतनराम मांझी ही चुनाव जीतेंगे। संतोष सुमान ने कहा कि, पूरी जनता का साथ पीएम मोदी और मांझी जी के साथ है, 19 अप्रैल को जनता अपना आशीर्वाद देगी और भारी बहुमत से हमलोग यहां चुनाव जीतेंगे।  

बता दें कि, इस दौरान संतोष मांझी के साथ स्थानीय विधायक भी हैं। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव पत्थर में तीर मार रहे हैं। तेजस्वी यादव, जान गए हैं कि गया संसदीय क्षेत्र से बीजेपी जीत रही है, इसलिए वह लगातार गया आ रहे हैं। लेकिन उनके आने से कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। जीतनराम मांझी यहां से भारी मतों से जीतेंगे।

वहीं हम पार्टी के प्रवक्ता श्याम सुंदर ने कहा कि, गया संसदीय क्षेत्र अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। यहां कहीं कोई लड़ाई नहीं है। श्याम सुंदर ने कहा कि, तेजस्वी यादव केवल राजनीतिक परिभ्रमण पर निकल रहे हैं। हेलिकॉप्टर में बैठ कर लिठ्ठी खा रहे हैं। वहां कोई तीसरी पास है तो कोई नौवीं पास है। आशा करेंगे कि, तेजस्वी यादव को ज्ञान की भूमि गया से कुछ ज्ञान मिल जाए। गया में एनडीए अपने अब तक के इतिहास का ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। 

गया से धीरज की रिपोर्ट

Suggested News