बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : छठव्रती के साथ स्नान करने गए बेटे की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : छठव्रती के साथ स्नान करने गए बेटे की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD : सूर्योपासना के चार दिवसीय लोक पर्व छ्ठ व्रत के पहले दिन आज नहाय खाय के लिए एक महिला तालाब में स्नान करने गयी थी। लेकिन पर के पहले दिन ही उसपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल महिला के बेटे की तालाब में ही डूबकर मौत हो गई। 


घटना औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र के मौआर खैरा गांव की है। मृतक विक्की कुमार गांव के ही मनोज राम का पुत्र था। बताया जाता है कि बिट्टू की मां इंदु देवी उसे लेकर नहाय खाय का स्नान करने गांव के ही तालाब पर गई थी। तालाब में मां के साथ बेटा भी स्नान कर रहा था। इसी दौरान तालाब के तल के कीचड़ पर पैर फिसलने से वह गहराई में जाकर डूबने लगा। 

बच्चें को डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने गहराई में जाकर तालाब में डूब रहे बच्चे को बचाया। उसे तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान पेट में अत्यधिक पाने चले जाने और पानी में डूबने से बालक अचेत हो चुका था। आनन-फानन में गांव के लोग और बच्चे के परिजन उसे लेकर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। 

लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा बालक को मृत धोषित कर दिये जाते ही परिजन चित्कार कर उठे। परिजनों के चित्कार से अस्पताल परिसर दहल उठा। हादसे के बाद गांव में छठ पर्व का माहौल मातमी हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News