बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोनाक्षी ने की जहीर इकबाल से शादी...पटना में मचा बवाल...बिहार के लोग ये क्या बोल रहे..जानिए इस रिपोर्ट में...

सोनाक्षी ने की जहीर इकबाल से शादी...पटना में मचा बवाल...बिहार के लोग ये क्या बोल रहे..जानिए इस रिपोर्ट में...

PATNA: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने मंगेतर जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। आज जहीर इकबाल के घर में दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। वहीं सोनाक्षी की शादी को लेकर उनके पिता का पैतृक घर बिहार में भारी बवाल मचा है। बिहार के लोग सोनाक्षी की शादी को लेकर कई सवाल खड़ा कर रहे हैं। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा दूसरे धर्म में शादी कर रही हैं। सोनाक्षी के होने वाले पति इस्लाम धर्म के हैं आज दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोनाक्षी और जहिर की शादी को लेकर जब हमारी संवाददाता वंदना पटनावासियों की राय लेने पहुंची तो पटनावासियों ने कई तरह के बयान दिए।

कुछ लोगों ने इसकी सराहना की तो कुछ ने जमकर बवाल किया। लोगों का कहना है कि उनके घर को देखे होंगे उनके घर के बाहर रामायण लिखा है और वो मुस्लिम धर्म के लड़के से शादी कर रही हैं ये हिंदु धर्म का अपमान है। शादी करना है तो हिन्दू में करिए आपको मुस्लिम ही मिला है क्या? वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है वो अपनी मर्जी से शादी कर रही हैं। बता दें कि, सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है। सोनाक्षी की शादी के लिए उनकी घर रामायण दुल्हन की तरह सजाया गया है।  

हमारी संवाददाता वंदना ने जब जमीनी तौर पर पटना में उनकी शादी की खुशियों का जायजा लिया तो पता चला कि, शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा के पटना निवास पर कोई हलचल नहीं है। वहीं कई पड़ोसियों को तो शादी की बात मालूम भी नहीं है लेकिन जिस तरह से सोनाक्षी सिन्हा मुस्लिम लड़के जहीर इकबाल के साथ शादी कर रही है उससे आस पास के लोग नाराज जरूर हैं। 

पटना के रहने वाले लोगों ने कहा कि पूरा परिवार रामायण के नामों से जाना जाता है और लड़की मुस्लिम समाज से शादी कर रही है ये ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर के लोग सनातन धर्म को बदनाम कर रहे हैं। समाज को इस शादी से फर्क पड़ेगा। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ महिलाओं ने कहा कि, इस शादी से किसी को दिक्कत नहीं होना चाहिए। लोगों ने शत्रुघ्न की बयान को याद दिलाया जब उन्होंने कहा था कि बिहार की एक भी लड़कियों को फिल्मी दुनिया में नहीं आना चाहिए। 

लोगों ने यहां तक कह दिया कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चर पाएगी। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि, इंसान इंसान को समझता है। वहीं कई लोगों नें आक्रोश दिखा लोगों ने कहा कि यह शादी गलत है। छोटा लोग शादी करता है तो जेल भेज दिया जाता है। बड़े घर की बेटी अगर मुस्लिम से शादी करती है तो वाह वाही की जाती है। कुल मिलाकर देखे तो लोगों को सोनाक्षी सिन्हा की मुस्लिम लड़के से शादी नागवारा है। 

पटना से वंदना की रिपोर्ट

Suggested News