बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोने की कीमतों में आज फिर गिरावट, पिछले चार दिनों के दौरान सोने की कीमतें तीन बार गिरी

सोने की कीमतों में आज फिर गिरावट, पिछले चार दिनों के दौरान सोने की कीमतें तीन बार गिरी

डेस्क... इन दिनों शादियों के सीजन में जेवरों की खरीदारी अधिक होती है और कीमतों में उछाल आना लाजमी होता है। इसके बावजूद चार दिनों के दौरान सोने की कीमतें तीन बार गिरी है।  ग्लोबल सेंटीमेंट्स सुधरने की वजह से गोल्ड पर दबाव देखने को मिल रहा है। पिछले सत्र में सोने के भाव चढ़े थे, लेकिन आज कीमतों पर दबाव है।

सोने की कीमतों में आज फिर  गिरावट है। एमसीएक्स पर गोल्ड का फरवरी वायदा 260 रुपए से ज्यादा टूटकर 49060 के इर्द-गिर्द कारोबार कर रहा है। गोल्ड में चार दिनों के दौरान ये तीसरी गिरावट है। चांदी की कीमतों में भी नरमी दिख रही है। 


शुक्रवार को गोल्ड 213 रुपए की मजबूती के साथ बंद हुआ था। इंट्रा डे के दौरान सोने ने आज 49054 रुपए का लेवल भी छुआ। सोने ने इसी साल 57100 का उच्चतम स्तर भी छुआ था। इस हिसाब से सोना अपने सबसे ऊंचे स्तर से 7000 रुपए से भी ज्यादा सस्ता है। सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है, एमसीएक्स पर चांदी का मार्च वायदा 380 रुपए कमजोरी के साथ 63350 रुपए के आस-पास कारोबार कर रहा है। पिछले सेशन में चांदी में बहुत मामूली बढ़त देखने को मिली थी। 

आज से अमेरिका में कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा, इससे रिस्क सेंटीमेंट्स सुधरे हैं जिससे सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना है। ज्यादातर एशियाई और अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है, इससे भी गोल्ड की कीमतों पर दबाव है।


Suggested News