बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोनिया के पुत्र मोह ने प्रशांत किशोर को कांग्रेस में आने से रोका, प्रियंका को बनाना चाहते थे कांग्रेस अध्यक्ष

सोनिया के पुत्र मोह ने प्रशांत किशोर को कांग्रेस में आने से रोका, प्रियंका को बनाना चाहते थे कांग्रेस अध्यक्ष

Desk. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को ही एक ट्वीट के जरिया यह अस्पष्ट कर दिया था कि वे कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव करने की सलाह दी थी। अब प्रशांत किशोर के कांग्रेस से मोहभंग होने के कारणों का पता चला है। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर प्रियकां गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहते थे, लेकिन सोनिया गांधी फिर से राहुल गांधी को ही कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चहती थी।

दरअसल अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में इसको लेकर एक खबर छपी है। इसमें प्रशांत किशोर की कांग्रेस से नाराजगी के बारे में रिपोर्ट की गयी है। रिपोर्ट के अनुसार सोनिया के पुत्र मोह ने प्रशांत की कांग्रेस में एंट्री होने से रोका। प्रशांत किशोर कांग्रेस में संगठनिक रूप से बड़ा बदलाव करना चाहते थे और पार्टी में बदलाव करने के लिए हर तरह की छूट चाहते थे। प्रशांत चाहते थे कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गंधी बने, लेकिन सोनिया गांधी फिर से राहुला गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चहती थी। इन्हीं नाराजगी की वजहों से प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया। यह दावा अखबार की रिपोर्ट में की गयी है।

बता दें कि कांग्रेस ने 2024 में लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करवाना चाह रही थी। इसके लिए सोनिया गांधी ने एम्पार्वड एक्शन ग्रुप-2024 का गठन किया था। इसमें कांग्रेस के बड़े नेता के साथ चुनाव रणनीति बनाने के लिए प्रशांत किशोर को भी शामिल किया गया था। लेकिन इसमें शामिल होने से प्रशांत किशोर ने इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट कर कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें को भी खारिज कर दिया था।



Suggested News