बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रेलवे की बड़ी उपलब्धि, सोनपुर रेल मंडल ने अगस्त महीने में की रिकॉर्ड 82.52 करोड़ की आमदनी

रेलवे की बड़ी उपलब्धि, सोनपुर रेल मंडल ने अगस्त महीने में की रिकॉर्ड 82.52 करोड़ की आमदनी

SONPUR: माह अगस्त 2019 में सोनपुर मंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए 82.52 करोड़ की आमदनी प्राप्त की है। सोनपुर मंडल को अगस्त माह में यात्री यातायात से 39.79 करोड़ रुपए माल लदान से 36.67 करोड़ रुपए एवं अन्य विविध स्रोतों से 6.06 करोड़ रुपए सहित कुल 82.52 करोड़ रूपए की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई जो पिछले वित्तीय वर्ष के अगस्त माह में प्राप्त कुल आय 72.12 करोड़ की तुलना में 10.40 करोड़ एवं 14.42 प्रतिशत अधिक है।

सोनपुर मंडल का माल लदान से 36.67 करोड़ रुपए प्राप्त हुए जो की अगस्त 2018 में माल लदान से प्राप्त आय 30.67 करोड़ रुपए की तुलना में 06 करोड़ एवं 19.56 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार अगस्त 2019 में सोनपुर मंडल को यात्री यातायात से 39.79 करोड़ की आय प्राप्त हुई है जो अगस्त 2018 में यात्री यातायात से प्राप्त आय 36.92 करोड़ रुपए की तुलना में 2.87 करोड़ एवं 7.77 प्रतिशत अधिक है।

इसी तरह अगस्त 2019 में 32. 20 लाख यात्रियों की संख्या दर्ज की गई है जो अगस्त 2018 में 31.33 लाख थी। पिछले वर्ष के अगस्त माह की तुलना में 0.87 लाख एवं 2.78 प्रतिशत अधिक है। सोनपुर मंडल द्वारा अगस्त माह में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाकर कुल 54291 बिनाटिकट यात्रियों से जुर्माना के तौर पर 2.13 करोड़ का रेल राजस्व प्राप्त किया गया जो पिछले वर्ष के अगस्त माह की तुलना में 0.65 लाख एवं 44.18 प्रतिशत अधिक है।

गौरतलब है कि सोनपुर मंडल को यह उपलब्धि विगत महीनों में मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद के कुशल नेतृत्व डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद स्नेही, एसीएम विश्वनाथ, खगेंद्र कुमार के कार्यशीलता एवं निगरानी तथा रेल कर्मियों की लगन शीलता एवं कर्मठता के कारण संभव हो सका है।

Suggested News