एसएसबी ने आयोजित किया एकता कार्यक्रम, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हुई कई आयोजन

West Champaran. पश्चिम चम्पारण के बगहा एसएसबी की 21वीं वाहिनी मंगलपुर बगहा कार्यालय परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 100मीटर दौड़, 200मीटर दौड़ एवं 400मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर बगहा, के छात्र छात्राओं और जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि भारत विविधताओं का देश है, उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक, यह राष्ट्र विविध संस्कृतियों, रीति-रिवाजों, भाषाओं, भोजन, पहनावे, त्योहारों आदि की कई शृंखला समूहों को अपने में समेटे हुए है।
आज़ादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने पर, गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से की जाने वाली एक पहल है। आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान को प्रगति की ओर ले जाने वाली सभी चीजों का एक मूर्त रूप है।
बता दें कि, 15 अगस्त 2023 की ओर बढ़ रहे हैं। आज़ादी का अमृत महोत्सव का उद्देश्य सहयोगात्मक अभियानों के माध्यम से इस जन आंदोलन को और प्रोत्साहित कर इसे भारत एवं विश्व के विभिन्न भागों तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रकाश कमांडेंट 21वीं वाहिनी, डॉ ममता अग्रवाल कमांडेंट (चिकित्सा), उमा शंकर नाशना सहीत दर्जनों जवान उपस्थिति थे।