बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में जिला स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में संत जेवियर्स की छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन, एक दर्जन मेडल पर किया कब्ज़ा

नालंदा में जिला स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में संत जेवियर्स की छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन, एक दर्जन मेडल पर किया कब्ज़ा

NALANDA : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान ने 3 से 7 सितंबर तक पांच दिवसीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किसान कॉलेज सोहसराय में कराया गया। इस प्रतियोगिता में संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल के छात्राओं का विभिन्न खेलों जैसे कराटे  ताइक्वांडो, बुशो एवं योगा में शानदार प्रदर्शन कर सात  स्वर्ण, एक रजत एवं चार कास्य पदक जीत कर खिलाड़ियों में सनसनी फैला दी।

कराटे प्रतियोगिता में वर्ग दशम की अदिति पटेल एवं स्वर्ण पटेल स्वर्ण पदक जीते। वहीं इसी खेल में वर्ग VIII की पुष्पा सिन्हा को सिल्वर तथा वर्ग VI की अंशिका पटेल कांस्य पदक जीते। योगा में वर्ग दशम की अदिति पटेल को स्वर्ण एवं स्वर्ण पटेल, पुष्पा सिन्हा, अंशिका पाल को कश्य पदक जीते। बुशु प्रतियोगिता में वर्ग VI की अंशिका पाल स्वर्ण पदक जीते। 

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वर्ग VIII की पुष्पा सिन्हा, आरुषि मेहता एवं अंशिका पटेल सभी गोल्ड मेडल जीत कर विद्यालय एवं अपने माता का नाम माता-पिता का नाम रौशन किये। इस अभूतपूर्व जीत के अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका खुशबू सिंह, सचिव पंकज कुमार एवं खेल प्रशिक्षक ओमपाल एवं प्रिया गुप्ता ने सभी विजेता छात्राओं को मिठाई खिलाये एवं जीत की मुबारकबाद दिए। इसके साथ ही साथ सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में होने वाले राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में और प्रदर्शन करके राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किये।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks