बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा के परसा में यज्ञ स्थल पर भगदड़, दो महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल

छपरा के परसा में यज्ञ स्थल पर भगदड़, दो महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल

छपरा में शुक्रवार सुबह गायत्री महायत्र स्थल पर हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है. छपरा के परसा के मस्ती चक में चल रहे 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने आई दो महिलाओं की भीड़ में दब कर मौत हो गई.हादसे में तीन और लोग घायल हो गए हैं. घायलों को  इलाज के लिए अस्पताल में भर्लेती करा दिया गया है. सुबह यज्ञ स्थल  का  गेट खुलते ही अचानक भीड़ अंदर प्रवेश करने लगीं तभी भगदड़ मचने से महिलाएं नीचे गिरकर दब गईं और   उनकी मौत हो गई. मृतक महिलाएं औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रहने वाली थीं. यज्ञ में शामिल होने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं.

उपराके पुलिस अधीक्षक और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

 इससे पहले गोपालगंज में दुर्गा पूजा के दौरान भी हादसा हुआ था.23 अक्टूबर को गोपालगंज के  रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पूजा पंडाल में  भीड़ बेकाबू हो गई थी. इससे भीड़ में दबकर दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे.   


Suggested News