बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने हर्ष राज के परिजनों से की मुलाकात, कहा आरोपियों के घर पर पुलिस चलाये बुलडोजर

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने हर्ष राज के परिजनों से की मुलाकात, कहा आरोपियों के घर पर पुलिस चलाये बुलडोजर

VAISHALI : पटना में हर्ष राज के हत्या में संलिप्त अपराधी जिसकी गिरफ्तारी अब तक नही हो पाई है। पुलिस प्रशासन उसके घर पर बुल्डोजर चलाए। वरना चौबीस घंटे के बाद जन आंदोलन किया जाएगा। पूर्व मंत्री भाजपा नेता सह भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने हर्ष के परिजनों से मिलने के बाद ये बातें कहीं। 

उन्होंने कहा कि पटना यूनिवर्सिटी का देश में अपना स्थान है और इस यूनिवर्सिटी कैंपस में अपराधियों द्वारा जघन्य तरीके से घटना को अंजाम देना सरकार को चुनौती देना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं पुलिस अधिकारीयों से बात हुई है। सभी ने घटना में संलिप्त अपराधी पर कठोर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हर्ष को टारगेट कर हत्या किया गया है। वह पढाई के साथ साथ छात्र नेता भी था। कुछ लोगों को उसकी उभरती हुई छवि रास नही आई और हत्या कर दिया गया।  

कहा की हर्ष अपने पिता का इकलौता पुत्र था। जिसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से देश में पटना यूनिवर्सिटी के व्यवस्था को कलंकित किया है। यह साधारण हत्या नही, बल्कि बर्बरतापूर्ण जघन्य हत्या है। परिवार वालों को ढाढस बंधाते हुए हर्ष के परिजनों को पचीस लाख रूपए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि सरकार स्पीडी ट्रायल चला कर दोषियों को फांसी दे। तभी हर्ष के परिवार वालों को न्याय मिलेगा। 

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश महासचिव धर्मवीर शुक्ला ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों द्वारा सुनियोजित तरीके से हर्ष की हत्या कर दी है। घटना में संलिप्त अपराधी के गिरफ्तारी एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की है। समाजसेवी कृष्ण कुमार, अखिलेश कुमार कन्हाई, विवेक कुमार निक्कु सहित सैकडों लोग हर्ष के परिजन से मिल उन्हे ढाढस बंधाया और विपदा के इस घड़ी मे धैर्य पालन करने की बात कही।

Suggested News