बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में घूमैया पहाड़ी पर निकली मां दुर्गा की प्रतिमा, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़, करने लगे पूजा-अर्चना

नवादा में घूमैया पहाड़ी पर निकली मां दुर्गा की प्रतिमा, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़, करने लगे पूजा-अर्चना

नवादा. रजौली प्रखंड क्षेत्र के फरका बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत चमर बीघा गांव के उत्तर एवं जॉभ जलाशय डैम दक्षिणी छोर पर स्थित घूमैया पहाड़ी पर मां दुर्गा की प्रतिमा निकली है। इसे देखन के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। बताया जा रहा है कि घूमैया पहाड़ी के उपर मवेशियों को चराने गए चरवाहों को मां दुर्गा की प्रतिमा के कुछ अंश जमीन के बाहर दिखाई दी। इसके बाद चरवाहों ने इसके बारे में चमरबीघा गांव से करमा की पूजा-अर्चना करने के बाद जॉभ जलाशय में प्रतिमा विसर्जन करने के लिए सुबह सवेरे गई हुई महिलाओं को इसकी जानकारी दी। प्रतिमा निकलने की बात आग की तरह चारों ओर फैलने लगी और ग्रामीण वासी प्रतिमा को देखने के लिए आसपास से सैकड़ों की संख्या पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-सुबह चरवाहे अपने मवेशियों को चराने के लिए पहाड़ी की ओर निकला हुआ था। इसके बाद वहां पर मां दुर्गा की प्रतिमा के कुछ भाग धरती के ऊपर निकली हुई दिखाई दी।

यह बात आसपास के दर्जनों गांव में फैल गई। तत्पश्चात वहां लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी। साथ ही आस-पास के गांव वाले वहां उगे हुए झाड़-झाड़ियों को साफ सफाई करने लगे एवं मिट्टी के नीचे रहे मां दुर्गे की प्रतिमा को खुदाई कर निकालने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों के द्वारा मिट्टी की खुदाई माता की प्रतिमा को जमीन से बाहर निकाला जाने लगा। हालांकि ग्रामीणों ने पूरी प्रतिमा बाहर निकालने से मना कर रखे हैं। वे लोग खबर लिखे जाने तक आधे प्रतिमा दिखाई देने तक गड्ढा किए हुए थे। इसमें माता का प्रतिमा देखने से भव्य प्रतीत हो रहा था, शेर पे सवार एवं हाथों में वज्र एवं गदा लिए हुए अलौकिक दिखाई दे रही थी। माता की प्रतिमा निकलने के बाद आस-पास के गांव वाले महिला पुरुष गंगाजल से प्रतिमा को धोकर पूजा अर्चना शुरू कर दिए। 

साथ ही गांव देहात में रहने वाली महिलाएं मां दुर्गा की प्रतिमा के समीप भरना शुरू कर दिए थे। यह लोग माता की प्रतिमा आप रूपी जमीन से निकलने की बात कह रहे थे। प्रतिमा निकलने के बाद रजौली समेत आसपास के इलाकों में बात आपकी तरफ फैली और हर एक की जुबान पर मां दुर्गा की प्रतिमा निकलने से लोगों के बीच कौतुहल का विषय बना हुआ है। हरेक लोगों की जबान पर इस की चर्चा है। आश्विन मास के 26 तारीख से माता की नवरात्र शुरू होने वाली है और इससे पूर्व मां धरती फाड़ कर बाहर निकल गई है।

इसको लेकर चमर बीघा गांव निवासी जगत किशोर प्रसाद ने कहा कि सुबह-सुबह चरवाहों के द्वारा माता की प्रतिमा निकलने की बात बताई गई। इसके बाद लोगों की भीड़ यहां इकट्ठा हुई और इनके द्वारा झाड़ झाड़ियों की सफाई कर खुदाई की गई तो माता की भव्य प्रतिमा जमीन से बाहर निकली। इसके बाद तरीके से पूजा-अर्चना की जाने लगी है। 

वहीं चमर बिगहा गांव के संजीव कुमार कहते हैं कि मां दुर्गा के प्रतिमा जमीन से पहाड़ी पर निकला है। इसे यहां गाय चराने वाले लोगों ने देखा और गांव के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद हम लोग आए तो देखे कि माता की प्रतिमा का ऊपरी भाग दिखाई दे रहा है। इसके बाद अगल बगल के गांवों में चमरबिगहा, गंगटा, हाथोंचक,अंबातरी, एवं फरका बुजुर्ग आदि गांवों के लोग पहुंचने लगे। उसने कहा कि फिलहाल पूरी तरह से जमीन की खुदाई नहीं की गई है। क्योंकि कुछ लोग यह भी कर सकते हैं कि या बनावटी बाते है। लेकिन जो लोग आ रहे हैं, उन्हें देखने के बाद पता चल रहा है कि जमीन से ही माता की प्रतिमा निकली है। फिलहाल उसे घेरकर अखंड कीर्तन की शुरुआत की जाएगी एवं बाद में मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। यह स्थान पूर्वजों से ही बहुत अपवित्र रहा है। क्योंकि यहां पूरव दिशा में कुछ ही दूरी पर भगवान शिव की मंदिर भी स्थापित है। यहां अगल-बगल के 50 गांव के लोग पूजा करने आते हैं। अब माता की मूर्ति निकली है, जिससे और भी यह क्षेत्र पवित्र हो गया है। 

वहीं चमर बीघा गांव निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि माता की प्रतिमा निकलने की हल्ला सुनने के बाद यहां आए तो देखा कि सचमुच में माता की प्रतिमा जमीन फाड़कर निकलती हुई दिखाई दे रही है। उसने कहा प्रतिमा निकलने की जगह पर हम सभी गांव वाले यहां मंदिर बनाएंगे। इसको लेकर अभी से पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है। रात में अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उसने कहा कि सबसे पहले चरवाहों के साथ अपनी भाई की रक्षा को लेकर करमा पूजा करने वाली बहने जॉब जलाशय डैम में करमा की प्रतिमा एवं पूजा की सामग्री विसर्जन करने आई थी। इन्हीं लोगों ने जमीन से माता की प्रतिमा प्रकट होने की बात लोगों को बताया, जिसके बाद क्षेत्र में कौतूहल का विषय माता की प्रतिमा निकलना बन गया है। लोगों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


Suggested News